Breaking News featured यूपी

अचानक बीच सड़क पर उतरा प्लेन, मची अफरा-तफरी, जानिए पूरा मामला

यमुना एक्सप्रेस वे पर विमान की कराई आपात लैंडिंग, लोग कारें रोक खीचने लगे तस्वीरें

लखनऊ। गुरुवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर एक विमान की आपात लैंडिंग ने सभी को हैरानी में डाल दिया। दोपहर करीब सवा एक बजे के आस-पास यमुना एक्सप्रेस वे पर एक विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।

दरअसल, सवा एक बजे तक आगर-नोएडा की ओर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा था। तभी अचानक नौहझील पुलिस स्टेशन के पास आसमान में विमान चक्कर काटने लगा। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में विमान की लैंडिंग कराई। बता दें कि ये चार्टर प्लेन है।

बता दें कि ये विमान नारनौल से अलीगढ़ जा रहा था, लेकिन बीच में तेल की सप्लाई बंद हो गई और एयर क्राफ्ट गिरने लगा। दोनो पायलट की आपसी सूझबूझ ने एयर क्राफ्ट को सुरक्षित आपात स्थिति में यमुना एक्सप्रेस वे पर उतार दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक विमान गका ईधन खत्म होने के कारण यहां पर अचानक लैंडिंग करानी पड़ी। वहीं विमान के लैंड होने से आस-पास से गुजरने वाले लोग भी चौंक गए और अपनी कारें रोक कर तस्वीरें खींचने लगे।

Related posts

Online Classes: शिक्षा का बदला रूप, अध्यापकों से जानिए क्या हैं इसके लाभ

Shailendra Singh

साइबर ठगों ने निकाला लूटने करने का नया तरीका, जानकर चौंक जाएंगे आप

Aman Sharma

टिक-टॉक पर आग लगाने वाली सिया कक्कड़ ने लगाया मौत को गले, 16 साल की उम्र में क्यों की आत्महत्या?

Mamta Gautam