अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी ने संपत्ति के मामले में चीन के झोंग शानशान को पीछे छोड़ उनका स्थान ले लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों ने जबरदस्त तेजी दिखाई। जिस वजह से गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अधिक अमीर शख्स बन गए।
शेयरों में हुआ जबरदस्त इजाफा
जानकारी के अनुसार अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त इजाफे की वजह से गौतम अडानी का नेटवर्थ बढ़ रहा है। पिछले एक दिन में गौतम अडानी की संपत्ति 1.11 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़ी है। और इस साल जनवरी से अबतक उनकी संपत्ति में 32.7 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है।
मुकेश अंबानी से कितने दूर अडानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उनकी संपत्ति 76.3 अरब डॉलर है। वहीं पिछले एक दिन में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 22 करोड़ डॉलर की कमी आई है। जबकि अडानी की संपत्ति में 1.11 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
गौतम अडानी की कुल नेट वर्थ 66.5 बिलियन डॉलर है। इसका मतलब ये है कि दोनों की संपत्ति में अब करीब 8.7 अरब डॉलर का फासला बचा है। हालांकि गौतम अडानी जिस तेजी से बढ़ रहे हैं उससे ऐसा लगता है कि वो कुछ ही दिनों में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ सकते हैं।