Breaking News यूपी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कोविड नियंत्रण के लिए दी 25 लाख की आर्थिक मदद

यूपी 12 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कोविड नियंत्रण के लिए दी 25 लाख की आर्थिक मदद

लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कोरोना नियंत्रण पर सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने विधायक निधि से 25 लाख रुपए की मदद अपने क्षेत्र को देने का निर्णय लिया। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी।

विधायक निधि से दिए 25 लाख

कांग्रेस पार्टी वैसे तो उत्तर प्रदेश में विपक्ष का रोल निभा रही है, लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मदद के लिए आगे आए। उन्होंने 25 लाख रुपए की राशि अपनी विधायक निधि से जारी करने के निर्देश दिए। इस रकम का इस्तेमाल कोरोना वायरस के नियंत्रण पर किया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कोविड नियंत्रण के लिए दी 25 लाख की आर्थिक मदद

इन क्षेत्रों के लिए जारी की राशि

कुशीनगर जिले के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अजय कुमार लल्लू ने जानकारी दी। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर करने के लिए यह राशि जारी की गई है। इसका इस्तेमाल तरया, सेवरही, दुधही और तमकुहीराज क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर करने में किया जाएगा।

ऑक्सीजन प्लांट, आरटी-पीसीआर टेस्ट की व्यवस्था, अन्य जीवन रक्षक औषधियां और रेमदेसीविर इंजेक्शन की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। पत्र में अजय कुमार लल्लू ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि तत्काल राहत प्रदान करने के लिए राशि को निर्गत कर दिया जाए।

Related posts

लखनऊः सपा मुख्यालय पहुंचे सांसद रामगोपाल यादव, अखिलेश की अध्यक्षता में बैठक शुरू

Shailendra Singh

UP: सपा के चार विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल आज समाप्त

Shailendra Singh

CM रावत ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, कहा- हमारा मूलमंत्र ‘बातें कम, काम ज्यादा’

Aman Sharma