Breaking News यूपी हेल्थ

ऑक्सीजन की किल्लत से थमी मरीजों की सांसें

बाराबंकी का ऑक्सीजन प्लांट बंद, लखनऊ समेत कई जिलों की सप्लाई ठप

लखनऊ:ऑक्सीजन की किल्लत मरीजों की जान ले रही है। अस्पतालों में ऑक्सीजन न मिलने से मरीजों का दम घुट गया। छह मरीजों की तड़पकर मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारी लगातार शासन प्रशासन के अफसरों से फोन पर गुहार लगाते रहे। ऑक्सीजन कंपनियों से फरियाद की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अफसरों की बेपरवाही ने मरीजों की जान ले ली।

ये है मामला

इंदिरानगर स्थित शेखर अस्पताल में बीते बुधवार से ऑक्सीजन के बड़े सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हुई। अस्पताल की डॉ. ऋचा मिश्रा के मुताबिक 15 ऑक्सीजन सिलेंडर भरने के लिए भेजे गए थे। करीब 20 घंटे बाद भी ऑक्सीजन नहीं मिली है। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगा है। जिससे हम 100 मरीजों को ऑक्सीजन दे रहे हैं। पर, प्रेशर के लिए बड़े सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। उन्होंने बताया कि एक 35 साल की महिला व बुजुर्ग की सांसें थम गइ्र हैं। 10 मरीज गंभीर अवस्था में भर्ती हैं। सभी मरीजों की जान बचाने की कोशिश जारी है।

आलमबाग स्थित अवध अस्पताल में दो मरीजों की मौत हुई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दोनों मरीज गंभीर थे। ऑक्सीजन की कमी जरूर है लेकिन सभी मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है। जानकीपुरम स्थित कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से मरीज की सांसें थम गईं। केजीएमयू में ऑक्सीजन के अभाव में महिला की मौत हो गई। रायबरेली कठवारा निवासी साबिता (29) की मौत हो गई। उसके तीन बच्चे हैं।

परिवारीजनों का आरोप हैं कि डॉक्टरों ने ऑक्सीजन नहीं लगाया। वह अस्थमा की मरीज थीं। सांस फूल रही थी। ऑक्सीजन न लगने से मरीज की मौत हो गई। नाराज परिवारीजनों ने ट्रॉमा सेंटर में हंगामा किया। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक ऑक्सीजन की कमी नहीं है। सभी मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी।

ज्यादातर अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट

लखनऊ के ज्यादातर अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत गहरा गई है। बड़े अस्पतालों में दो से तीन घंटे का बैकअप होने की बात कही गई। कोविड अस्पतालों ने मरीजों की भर्ती रोक दी है। इससे अफरा-तफरी मच गई है। चौक, आलमबाग, रायबरेली रोड, कुर्सी रोड के अस्पतालों में कोरोना मरीजों की भर्ती रोक दी है। अधिकारियों का कहना है कि ऑक्सीजन मिलने के बाद ही मरीज भर्ती किए जाएंगे।

Related posts

भारत मय हुआ दावोस, हर तरफ दिखाई दे रहे भारतीय कंपनियों के विज्ञापन

Breaking News

रेलमंत्री के साथ सीएम योगी और सीएम पटनायक ने की आर्थिक मदद की घोषणा

piyush shukla

सड़क दुर्घटना में 2 सिपाही घायल

piyush shukla