featured हेल्थ

कोरोना का घर में ही करें इलाज, सबसे जरूरी है Pulse Oximeter, जनिए कैसे करता है काम?

pulse कोरोना का घर में ही करें इलाज, सबसे जरूरी है Pulse Oximeter, जनिए कैसे करता है काम?

देश में कोरोना काफी तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन लाखों केस सामने आ रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है। बुधवार को भी देश में 2.95 लाख नए केस दर्ज किए गए, जबकि 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। बढ़ती मरीजों की संख्या और लाचार स्वस्थ्य व्यवस्था के कारण मरीजों के सही और वक्त पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण मरीजों की मौत हो जा रही है। क्या दिल्ली, क्या महाराष्ट्र, क्या यूपी हर राज्य का एक ही हाल है।

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है। कोरोना मरीजों का दिन में कम से कम 3-4 बार ऑक्सीजन लेवल चेक करना पड़ता है। ऐसे में जो लोग अपने घरों में आइसोलेशन में रह रहे हैं उनके लिए Pulse Oximeter सबसे जरूरी है।

Pulse Oximeter शरीर में ऑक्सीजन का सैचुरेशन लेवल (oxygen saturation level) को मापने का काम करता है। डॉक्टर होम आइसोलेशन के मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन लेवल जांचने के बारे में पूछते हैं। Pulse Oximeter से पता चलता है कि किसी व्यक्ति को अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत है या नहीं है।

Pulse Oximeter कैसे काम करता है

Pulse Oximeter त्वचा पर लाइट छोड़ता है और ब्लड सेल्स के मूवमेंट और उनके रंग को डिटेक्ट करता है। यह ब्लड सेल्स के कलर के आधार पर ऑक्सीजन सैचुरेशन को मापता है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति के शरीर में 96 फीसदी ऑक्सीजन होना चाहिए। अगर आपका ऑक्सीजन लेवल 95 फीसदी से कम जाता है तो ये खतरे की निशानी हो सकता है। अगर आपका ऑक्सीजन लेवल 90 या फिर 93 फीसदी से कम होता है तो मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाने की जरूरत है।

1 से 3 हजार है पल्स ऑक्सीमीटर की कीमत

मार्केट में इन दिनों आपको कई ब्रांड के Pulse Oximeter मिल जाएंगे। आप डॉक्टर की सलाह पर किसी भी ब्रांड का पल्स ऑक्सीमीटर खरीद सकते हैं। आपको मार्केट में 1 हजार से लेकर 3 हजार तक की कीमत में Pulse Oximeter मिल जाएंगे।

Related posts

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल हुई कोरोना पॉजिटिव, खेलना मुश्किल

Aman Sharma

28 अप्रैल 2022 का पंचांग: गुरु प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar

उन्नाव रेपकाण्ड: डीजीपी से मिली विधायक की पत्नी संगीता सेंगर, पीड़िता का हो नारको टेस्ट

Rani Naqvi