featured देश बिज़नेस

52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17% से 28% हो सकता है DA

money 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17% से 28% हो सकता है DA

कोरोना काल के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा ऐलान कर कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। दरअसल सरकार ने देश के 52 लाख कर्मचारियों के लिए डीए बहाली का ऐलान किया है। जिसके बाद देश के केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा होगा।

1 जुलाई 2021 से हो सकता है लागू

सरकार की घोषणा के मुताबिक 1 जुलाई 2021 से सरकार, कर्मचारियों के DA लाभ को बहाल करने जा रही है। AICPI डेटा रिलीज के मुताबिक जनवरी से लेकर जून 2021 के बीच में कम से कम डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है।

28 फीसदी की हो सकती है बहाली

वहीं डीए बहाल होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 17 फीसदी से बढ़कर अब 28 फीसदी हो सकता है। जिसमें जनवरी से जून 2020 तक डीए में 3 फीसदी, जुलाई से दिसंबर 2020 तक 4 फीसदी और जनवरी से जून 2021 तक 4 फीसदी की बढ़ोतरी शामिल है।

रिटायरमेंट फंड्स में ज्यादा पैसा होंगे जमा

बता दें 1 जुलाई 2021 से DA बढ़ने वाला है, जिसके तहत एक कर्मचारी के मासिक PF और ग्रेच्युटी के योगदान में भी इसका असर दिखेगा। इसका मतलब ये है कि PF और ग्रेच्युटी जैसे रिटायरमेंट-ओरिएंटेड फंड्स में ज्यादा पैसा जमा होंगे।

Related posts

बर्थडे स्पेशल:- देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री की कैसी थी लव स्टोरी, जाने

mohini kushwaha

शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने दिया जांच का आदेश

Rani Naqvi

उज्जैन आए रणबीर-आलिया नहीं कर पाए महाकाल के दर्शन, हिंदू संगठनों ने किया विरोध

Rahul