Breaking News featured यूपी

कोरोना से परेशान जनता के लिए आरएसएस ने प्रदेश भर में नियुक्त किए 6 प्रभारी

Untitled 4 2 कोरोना से परेशान जनता के लिए आरएसएस ने प्रदेश भर में नियुक्त किए 6 प्रभारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़ों ने तमाम दावों और वादों की पोल खोल दी है ऐसे में अब कोरोना से परेशान जनता को राहत देने के लिए आरएसएस ने उत्तर प्रदेश में अपने छह प्रभारी नियुक्त किए हैं जिससे कि कोरोनावायरस से परेशान आम जनता की मदद की जा सके।

आरएसएस ने संभाली कमान

कोरोना संक्रमित मरीजों को प्रदेश भर में बेहतर इलाज ना मिलने की वजह से संक्रमित मरीजों की मौत पर काफी तेजी से हो रही है इसके बाद प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग ,उत्तर प्रदेश सरकार कोरोनावायरस स्थिति से निपटने के तमाम प्रयास कर रहे हैं।लेकिन सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसके बाद अब आरएसएस ने कोरोना की अनियंत्रित स्थिति पर काबू पाने के लिए कमान संभाली है।

प्रदेश भर में नियुक्त किये 6 प्रभारी

कोरोना से उत्पन्न हुए अनियंत्रित हालातों पर काबू पाने के लिए उत्तर प्रदेश में आरएसएस के द्वारा छः प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यह सभी छह प्रभारी उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज ना मिल पाने में हो रहे तमाम दिक्कतों के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनको किस तरह से मिल पाए। इसका ध्यान रखेंगे। यह सभी प्रभारी उत्तर प्रदेश के छह अलग-अलग क्षेत्र में बनाए गए हैं। जिनमें बृज, कानपुर, अवध ,काशी, गोरक्ष क्षेत्र है। प्रभारियों के नाम कुछ इस प्रकार से हैं।

क्षेत्र                  प्रभारी

ब्रज                            उमेश
मेरठ                        कृष्ण कुमार
कानपुर                अनिल कुमार श्रीवस्तव
अवध                    प्रशांत भाटिया
काशी                      गौरीशंकर
गोरक्ष                        संजीत

अवध क्षेत्र में आती है राजधानी लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अवध क्षेत्र में आती है। जिसका प्रभारी प्रशांत भाटिया को बनाया गया है। गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ में प्रदेश भर में सबसे ज्यादा कोरोना से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं और कोरोना संक्रमित की मौत भी सबसे ज्यादा यहीं हो रही है। इसकी वजह से राजधानी लखनऊ में हालात अनियंत्रित हो गए हैं। इसी कड़ी में अब राजधानी लखनऊ के ही मेयर संयुक्ता भाटिया के बेटे प्रशांत भाटिया को संघ की तरफ से दायित्व दिया गया है।

Related posts

डिजिटलीकरण की दिशा में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की एक और पहल

Rahul

सरकारी उपेक्षाओं से गईं 25 जानें, युवाओं ने रणनीति से कोरोना को रोका

sushil kumar

उन्नाव मामला: बीजेपी विधायक सेंगर के खिलाफ मिले सीबीआई को अहम सबूत

lucknow bureua