featured यूपी

चुनाव ड्यूटी में आ रही पुलिस जवानों से भरी बस खाई में गिरी, बाल-बाल बचे  

चुनाव ड्यूटी में आ रही पुलिस जवानों से भरी बस खाई में गिरी, बाल-बाल बचे  

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दुर्घटना हो गई है। यहां चुनाव ड्यूटी में आ रही पुलिस जवानों से भरी एक बस खाई में गिर गई।

यह घटना राजधानी में काकोरी कोतवाली क्षेत्र के हरदोई रोड की है। यहां राजधानी में चुनाव ड्यूटी में आ रही पुलिस जवानों से भरी एक बस खाई में गिर गई। हालांकि, इस दुर्घटना में बस में बैठे सभी जवान बाल-बाल बच गए।

रायबरेली से लखनऊ आए हैं सभी जवान

बस में बैठे दो जवानों को मामूली चोटें आईं, जबकि अन्‍य जवान सुरक्षित हैं। बस से चुनाव ड्यूटी में सभी जवान रायबरेली से लखनऊ आए हैं। इस मामले पर लखनऊ पुलिस कमिश्‍नरेट ने बताया कि, सभी जवान सुरक्षित हैं।

लखनऊ पुलिस कमिश्‍नरेट का बयान

लखनऊ पुलिस कमिश्‍नरेट ने कहा कि, रोडवेज बस जो रायबरेली से चुनाव ड्यूटी के लिए लखनऊ आई हुई थी। थाना काकोरी क्षेत्र में बेहता नाला के पास सड़क सकरी होने के कारण बस का पहिया मिट्टी मे धंस गया, जिससे बस में सवार दो जवानों के पैर में मामूली चोटें आई हैं व बाकी सभी जवान ठीक हैं। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने गुपचुप तरीके से रचाई तीसरी शादी

Breaking News

ओडिशा सरकार का दावा : कंधे पर शव ढोने की घटना दोबारा नहीं घटेगी

shipra saxena

गांधी जयंती 2021 : बापू के जन्मदिन पर जानें उनके जीवन से जुड़े अनकहे किस्से

Neetu Rajbhar