featured दुनिया देश

ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन

philip prince e1617968924955 ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का निधन

ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिसकी जानकारी बकिंघम पैलेस ने दी। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बड़े ही दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि महारानी के पति रॉयल हाईनेस द प्रिंस फिलिप ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का निधन हो गया है। विंडसर कैसल में आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

1 महीने पहले हुआ था दिल का ऑपरेशन

बता दें कि प्रिंस फिलिप को करीब एक महीने पहले अस्वस्थ्य महसूस करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद बकिंघम पैलेस ने जानकारी दी थी कि प्रिंस फिलिप का दिल का ऑपरेशन हुआ है और वो लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे जिसके बाद अब ठीक होकर घर लौटे हैं।

प्रिंस फिलिप का इतिहास

प्रिंस फिलिप ने 1947 में राजकुमारी एलिजाबेथ से शादी की थी। जिसके 5 साल बाद वो महारानी बनी और ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी रही। प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ के 4 बच्चे थे साथ ही 8 पोते-पोतियां और 10 पड़पोते-पोतियां भी हैं।

ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के नाम से जाने जाने वाले फिलिप 2017 में अपने सार्वजनिक कर्तव्यों से सेवानिवृत्त हो गए थे और वह सार्वजनिक तौर पर कभी-कभार ही नजर आते थे।

Related posts

मुंबई से दो लाख करोड़ की घोषणा को वित्तमंत्रालय ने किया खारिज

Rahul srivastava

उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

mahesh yadav

विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित

shipra saxena