Breaking News featured देश

कोरोना का कहर: विश्व में हर दिन भारत में सबसे ज्यादा केस, तोड़े सारे रिकॉर्ड

corona jaach कोरोना का कहर: विश्व में हर दिन भारत में सबसे ज्यादा केस, तोड़े सारे रिकॉर्ड
एक बार फिर कोरोना वायरस ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इस बार सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है।
पिछले 24 घंटों में 1 लाख 15 हजार 736 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 630 लोगों की जान भी चली गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना के केस हर दिन भारत में ही आ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है।
रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है।
कुल कोरोना केस 1 करोड़ 28 लाख 1 हजार 785
कुल डिस्चार्ज 1 करोड़ 17 लाख 92 हजार 135
कुल एक्टिव केस 8 लाख 43 हजार 473
कुल मौत 1 लाख 66 हजार 177
कुल टीकाकरण 8 करोड़ 70 लाख 77 हजार 474 डोज दी गई
जानें दिल्ली-महाराष्ट्र के हाल
सबसे चिंताजनक हालत महाराष्ट्र और मुंबई की है- महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 55,000 नए कोरोना के मरीज़ मिले हैं। मुंबई में 24 घंटे में नए केस का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है तो दिल्ली में ये आंकड़ा 5 हजार पार चला गया है।
सितंबर 2020 के बाद यह पहली बार है जब दिल्ली में नए मामलों का आंकड़ा। पांच हजार के पार पहुंचा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 5,100 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 17 लोगों की मौत हुई है।
वैक्सीनेशन ने पकड़ी रफ्तार
देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी। 6 अप्रैल तक देशभर में 8 करोड़ 70 लाख कोरोना डोज दिए जा चुके हैं।
बीते दिन 33 लाख 37 हजार टीके लगे। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

Related posts

दिल्ली हिंसा की जांच कर रही पुलिस की स्पेशल सेल ने किया PFI के प्रेसिडेंट परवेज और सेक्रेटरी इलियास को गिरफ्तार 

Rani Naqvi

जल्द ही लड़ाकू भूमिका में सेना का हिस्सा बनेंगी महिलाएं: आर्मी चीफ रावत

piyush shukla

PMO के पूर्व अधिकारी ने रखा राजनीति में कदम, जानें कौन हैं IAS एके शर्मा

Aman Sharma