featured मनोरंजन

फातिमा सना शेख को हुआ कोरोना, कहा शरीर में भयानक दर्द

fatima sana shaikh फातिमा सना शेख को हुआ कोरोना, कहा शरीर में भयानक दर्द

देश में एकबार फिर से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग राज्यों में कोरोना के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड जगत भी कोरोना संक्रमण के कहर से जूझता नजर आ रहा है। एक्टर आमिर खान, आलिया भट्ट, परेश रावल जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गजों के बाद अब खबर आ रही है कि दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं।

फातिमा सना शेख को हुआ कोरोना 

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से एक्टर फातिमा सना शेख ने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। जिसके बाद फातिमा ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट में अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके सूंघने और खाने में स्वाद की क्षमका बिल्कुल खत्म हो चुकी है। फातिमा सना शेख ने कहा कि कोविड बकवास है मेरे सूंघने और स्वाद की क्षमता खो गई है और मेरे शरीर में भयानक दर्द है।Capture 3 फातिमा सना शेख को हुआ कोरोना, कहा शरीर में भयानक दर्द

अनिल कपूर रख रहे फातिमा का ख्याल 

दरअसल कोरोना संक्रमित होने से पहले फातिमा शेख दिग्गज एक्टर अनिल कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। वहीं कोरोना होने के बाद अनिल कपूर ने फातिमा के लिए घर का खाना भिजवाया था, जिसकी फोटो एक्ट्रेस फातिमा शेख ने शेयर की थी।

कई कलाकार कोरोना की चपेट में

बता दें कि पुछले कुछ दिनों में आमिर खान, कार्तिक आर्यन, मनोज वाजपेयी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सतीश कौशिक, सिद्धांत चतुर्वेदी, आर माधवन जैसे कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Related posts

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं वरूण गांधी, ताजपोशी के बाद राहुल लेंगे फैसला

Rani Naqvi

रिफ्यूजी के दर्द की कहानी बयां करती है ये फिल्मे, आप भी नेटफिलक्स पर देखकर जान सकते हैं इनके बारे में

Rani Naqvi

विकास के कार्यों की समीक्षा के लिए पीएम मोदी ने आहुत की अधिकारियों के साथ बैठक

piyush shukla