Breaking News देश हेल्थ

अब 45 साल से ऊपर के लोगों को भी लगेगी वैक्सीन, सरकार ने जारी की सूचना

अब 45 साल से ऊपर के लोगों को भी लगेगी वैक्सीन

लखनऊ: कोरोना वैक्सीन से जुड़ी नई खबर सामने आई है, इसके अनुसार अब 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का भी वैक्सीनेशन शुरु कर दिया जायेगा। यह प्रक्रिया 1 अप्रैल से देश भर में शुरु हो जायेगी।

सर्टिफिकेट लाने की शर्त हुई वापिस

अभी तक टीका लगवाने के लिए इच्छुक लोगों को नियम के तहत ही वैक्सीन लगाई जा रही थी। 60 साल से नीचे के लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो रहा था। उन्हें यह सिर्फ कुछ विशेष परिस्थितियों में लगाया जाता था। कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को सर्टिफिकेट दिखाकर टीका लगाया जा रहा था।

अब इसमें परिवर्तन करके सर्टिफिकेट की मांग को रद्द कर दिया गया है। वे सभी व्यक्ति जो पूरी तरीके से स्वस्थ हैं और 45 साल से ऊपर हैं, उनको यह सुविधा मिलेगी। इन सबका वैक्सीनेशन एक अप्रैल से शुरु कर दिया जायेगा।

अब 45 साल से ऊपर के लोगों को भी लगेगी वैक्सीन, सरकार ने जारी की सूचना
प्रकाश जावेडकर
एक अप्रैल से शुरु होगा चौथा फेज

वैक्सीनेशन के पहले और दूसरे फेज में स्वास्थ्यकर्मी- फ्रंटलाइनवर्कर को टीका लगाया था। इसके बाद बुजुर्गों का तीसरे चरण में टीकाकरण शुरु कर दिया गया। अब चौथा फेज भी शुरु होने जा रहा है। जिसमें 45 साल से 60 साल के सभी व्यक्तियों को टीका लगाया जायेगा।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोग अब अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। भारी संख्या में लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि स्वदेशी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, इसे लगवाकर कोरोना को मात दी जारी है।

देश जल्द ही कोरोना को हरा देगा, पिछले 24 घंटे के आंकड़े यही संदेश दे रहे हैं। कुल 32 लाख लोगों को इस दौरान वैक्सीन लगाई गयी है। वहीं देशभर में अभी तक 5 करोड़ से अधिक लोग इस टीके को लगवा चुके हैं। कहीं भी एक भी मामला संदिग्घ नहीं मिला है, यहां तक की विदेशों में भी भारतीय वैक्सीन का लोहा माना जा रहा है।

Related posts

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

Trinath Mishra

इन तरीकों से आप भी पा सकते हैं अच्छी नींद…

Anuradha Singh

कश्मीर में लगा प्रतिबंध तो घाटी में विरोध तेज, हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका

bharatkhabar