featured यूपी

बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रयागराज कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रयागराज कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

प्रयागराज: एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार अपने 4 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। वहीं प्रयागराज में कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन जाहिर किया। यह विरोध प्रदेश और देश में बढ़ती महंगाई को लेकर किया जा रहा था।

गैस सिलेंडर और खाद्य पदार्थ लेकर सड़क पर उतरे

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता काफी आंदोलित नजर आए। उन्होंने गैस सिलेंडर और कई खाने-पीने की चीजें लेकर अपना विरोध जाहिर किया। सरकार के खिलाफ नाराजगी साफ देखी सकती थी। नारेबाजी में उनके निशाने पर केंद्र और उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार रही।

जनता की मांग को पूरा करे सरकार

भारतीय जनता पार्टी जब सत्ता में आई थी तो उन्होंने महंगाई कम करने की बात कही थी। लेकिन अभी महंगाई आसमान छू रही है, उसी का विरोध जताते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपना वादा पूरा करना चाहिए। जनता के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रयागराज कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

पेट्रोल 100 तो गैस सिलेंडर 900 के पार

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि बीजेपी की सरकार में आम जनता बिल्कुल परेशान हो चुकी है। आज पेट्रोल-डीजल के दाम ₹100 के पार पहुंच रहे हैं। गैस सिलेंडर ₹900 तक पहुंच रहा है, इस महंगाई में आम आदमी के लिए जीना मुश्किल हो गया है। सब्जी से लेकर तेल तक सब कुछ महंगा है। ऐसे में आम आदमी कब तक शांत बैठा रहेगा।

Related posts

OMG!! ये क्या कह दिया परेश रावल ने

Srishti vishwakarma

बर्थडे स्पेशल: ऐसे परवान चढ़ा था अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या का प्यार, ऐसे किया था प्रपोज़

Rani Naqvi

Breaking News