featured यूपी

मथुरा: किसान महापंचायत से पहले बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे अखिलेश यादव

मथुरा: किसान महापंचायत से पहले बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे अखिलेश यादव

मथुरा: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को मथुरा में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्‍होंने बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

जिले के बाजना स्थित मोरकी इंटर कॉलेज मैदान में अखिलेश यादव आज किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी मंच पर मौजूद रहेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे।

किसान महापंचायत से पहले किया ट्वीट

मोरकी इंटर कॉलेज मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करने से पहले अखिलेश यादव वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में पहुंचे और ठाकुरजी के दर्शन करने के साथ ही उनकी पूजा-अर्चना की। उन्‍होंने किसान महापंचायत से पहले ट्वीट भी किया।

 

श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के बाद पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि, बीजेपी के पास विकास का अपना कोई ब्लूप्रिंट नहीं है। पहले की सरकारों में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन हो चुका है, अब भाजपा फिर से उन्हीं का उद्घाटन करने में व्यस्त है। मुख्‍यमंत्री भी उन्हीं कार्यों का प्रचार कर रहे हैं।

यूपी में महिलाएं सर्वाधिक असुरक्षित: अखिलेश यादव  

अखिलेश यादव ने कहा कि, देश के किसानों को ‘आतंकवादी’ कहा जा रहा है। बीजेपी सरकार से समाज का हर तबका परेशान है। तेल की बढ़ते दामों से उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। महिलाओं के लिए उत्‍तर प्रदेश सबसे ज्‍यादा असुरक्षित हो गया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाथरस कांड है, जहां सरकार के इशारे पर प्रशासनिक अमला अपराधियों को बचाने में जुटा रहा।

Related posts

हालत बिगड़ने पर देर रात अमित शाह को किया एम्स में भर्ती

Ravi Kumar

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बीजेपी सांसद संतोष पांडेय

Rani Naqvi

धर्मांतरणः 3 मुस्लिम युवकों ने दलित नवविवाहिता का किया किडनैप, 5 दिन पहले हुई थी शादी

Shailendra Singh