featured यूपी

हरदोई: सपा कार्यकर्ता बोले- भाजपा ने रची अखिलेश यादव पर हमले की साजिश

हरदोई: सपा कार्यकर्ता बोले- भाजपा ने रची अखिलेश यादव पर हमले की साजिश

हरदोई: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर मुकदमा दर्ज होने से सपाइयों में आक्रोश है। प्रदेश में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के हरदोई जिले में मौन प्रदर्शन किया। सपाइयों ने गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर एक दिवसीय मौन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पर दर्ज एफआइआर को लेकर अपना विरोध दर्ज किया।

भाजपा द्वारा लिखवाए फर्जी मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन  

सपा के जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा उर्फ जीतू ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सपा मुखिया अखिलेश यादव पर मुरादाबाद में भाजपा के इशारे पर जो भी फर्जी मुकदमे लिखवाए गए हैं, हम उनके विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। हम गांधी विचारधारा के लोग हैं और लोकतंत्र में विश्‍वास रखते हैं।

उन्‍होंने कहा, जिस तरह जेड प्‍लस सिक्‍योरिटी में जबरन दो लोगों को घुसाया गया है, हम उसकी निंदा करते हैं। ये अखिलेश यादव पर हमला करने की साजिश थी, बड़ा षड्यंत्र था। भाजपा साजिश से अखिलेश यादव पर हमला करवाकर उन्‍हें घायल करके घर में बैठाना चाहती है।

‘अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमे हों वापस’

जिलाध्‍यक्ष जीतेंद्र वर्मा ने कहा, बीजेपी ने बदले की भावना से सपा मुखिया पर फर्जी मुकदमे लिखवाए हैं, हम उसकी निंदा करते हैं। उन्‍होंने मांग करते हुए कहा कि, हम सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मांग है कि अखिलेश यादव और सपा कार्यकर्ताओं पर लिखे सभी मुकदमे वापस लिए जाएं।

वहीं, समाजवादी पार्टी के मौन प्रदर्शन में एमएलसी मिसबाहुद्दीन, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Uttar Pradesh Election: मेरठ दौरे पर आज सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, चुनावी माहौल का लेंगे जायजा

Neetu Rajbhar

Uttarakhand Suicide News: सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी ने की आत्महत्या, पुलिस ने जांच की शुरू

Rahul

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बनकर तैयार हुई कोरोना का दवाई, जानिए कैसे कर रही काम..

Rozy Ali