featured यूपी

24 विभाग मिलकर मजबूत बना रहे मिशन शक्ति: अवनीश अवस्‍थी   

24 विभाग मिलकर मजबूत बना रहे मिशन शक्ति: अवनीश अवस्‍थी   

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार के ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम को लेकर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी का एक बयान सामने आया है।

ACS गृह अवनीश अवस्‍थी ने कहा कि, मिशन शक्ति के कार्यक्रम को 24 विभाग मिलकर मजबूती से चला रहे हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण योगदान महिला आयोग है। उन्‍होंने कहा, मेरी बेटी खुद मजबूती से समाज में रहकर उत्कर्ष कार्य कर रही है।

महिलाएं कर सकती हैं हर कार्य संभव

अवनीश कुमार अवस्‍थी ने कहा, महिलाओं में ऐसी ऊर्जा और शक्ति है, जो हर कार्य को संभव कर सकती हैं। सेल्फ हेल्प ग्रुप और सहायता समूह को प्रदेश में मजबूत किया जाएगा तो महिला शक्ति को और ज़्यादा मजबूती मिलेगी। समाज को आगे बढ़ाना है तो लड़कियों को आगे बढ़ाना होगा।

अपर मुख्य सचिव गृह ने अपील करते हुए कहा कि, लड़कियों की शिक्षा पर ध्यान दिया जाए। महिलाओं के लिए प्रदेश में 1,535 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। उन्‍होंने कहा, महिला सिपाहियों की संख्या बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।

मिशन शक्ति के बारे में

सूबे की योगी सरकार ने बीते साल 17 अक्‍टूबर से प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम का आगाज किया था। शारदीय नवरात्रि से बासंतिक नवरात्रि तक चलने वाले इस अभियान के दौरान राज्‍य के सभी 75 जिलों, 521 ब्लॉकों, 59,000 पंचायतों, 630 शहरी निकायों और 1,535 थानों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति उन्‍हें जागरूक करने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

Related posts

झेलम एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, 3 लोगों के घायल होने की खबर

shipra saxena

सदन में उठे पत्रकारों की स्वतंत्रता पर सवाल, राज्यवर्धन सिंह ने दी सफाई

Ankit Tripathi

50% कालाधन सरकार ने चोरों को दिया : राहुल गांधी

shipra saxena