featured यूपी

कानपुर में अंडरवियर गायब होने पर विवाद, युवक ने रूममेट को चाकू से गोदा

Murder

कानपुर: कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने सिर्फ अंडरवियर के झगड़े में साथ रहने वाले दूसरे युवक की चाकू से गोदकर हत्‍या कर दी। पुलिस हत्‍या के बाद फरार हुए युवक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: संत रविदास जयंती: काशी पहुंचीं प्रियंका गांधी, रविदास मंदिर में टेका मत्‍था     

जानकारी के अनुसार, एक फैक्‍ट्री में अजय और विवेक नाम के दो लड़के साथ में काम करते थे और ये दोनों रूम भी शेयर करते थे। एक दिन विवेक ने अजय का अंडरवियर पहन लिया। जब अजय को उसका अंडरवियर नहीं मिला तो इस बात से वो इतना गुस्‍सा हुआ कि विवेक पर चोरी का इल्‍जाम लगाते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया।

सब्‍जी काटने वाले चाकू से किए कई वार   

मामले की जानकारी देते हुए अकबरपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि, उन्‍हें सहकर्मियों से जानकारी मिली कि अजय और विवेक के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस हुई। इस विवाद में अजय ने सब्जी काटने वाले चाकू से विवेक पर कई वार किए, जिससे विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब विवेक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा तो अजय वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने विवेक के परिजनों को दी जानकारी

उन्‍होंने बताया कि, इस घटना की सूचना मिलने पर सहकर्मियों ने विवेक को तुरंत जिला अस्‍पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्‍टर्स ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने विवेक के परिवारवालों को उसकी मौत की जानकारी दी।

आरोपी की तलाश में छापेमारी

वहीं, विवेक के हत्‍यारोपी अजय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो अजय की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। साथ पुलिस गहनता से मामले की छानबीन में जुट हुई है।

Related posts

भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने घेरकर चलाई 40 राउंड गोलियां

bharatkhabar

Supreme Court on Note Bandi: नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, केंद्र के फैसले को ठहराया सही

Rahul

Corona Case In China: चीन में कोरोना के बढ़ रहे केसों ने बढ़ाई दहशत, शंघाई में एक दिन में मिले 8226 केस

Rahul