Breaking News featured यूपी

आज फिर प्रियंका गांधी होंगी किसानों के बीच, मथुरा में होगी सभा

आज फिर प्रियंका गांधी होंगी किसानों के बीच, मथुरा में होगी सभा

मथुरा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मथुरा में आज कार्यक्रम है। वह किसान पंचायत को संबोधित करेंगी। यह कार्यक्रम पाली खेड़ा इलाके में आयोजित किया जा रहा है।

किसानों के बीच एक बार फिर प्रियंका

पिछले कुछ दिनों से प्रियंका गांधी लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज उठा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वह मथुरा में होंगी। जहां जय जवान जय किसान सभा में उनका संबोधन होगा। इस दौरान भारी संख्या में किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने की खबर है।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था मजबूत रखेगा सी प्लान ऐप, जानिए कैसे

दोपहर 12:00 बजे पाली खेड़ा में सभा

यह सभा मथुरा में पाली खेड़ा नामक जगह पर आयोजित की जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन के सहारे कांग्रेस अपनी जमीन दोबारा तलाश रही है। इसीलिए प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश छोड़ने का नाम नहीं ले रही। आज के कार्यक्रम के साथ ही वह बांके बिहारी मंदिर में दर्शन भी करेंगी। इस सभा का आयोजन दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा।

आज फिर प्रियंका गांधी होंगी किसानों के बीच, मथुरा में होगी सभा

किसान की समस्या, कांग्रेस का मौका

किसान आंदोलन पिछले कई दिनों से देश के कई इलाकों में सक्रिय है। राजधानी दिल्ली के आसपास किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसमें कई राजनीतिक पार्टियां भी उनका समर्थन दे रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहारनपुर, बिजनौर किसान महापंचायत का हिस्सा बनी। इसके बाद मंगलवार को वह मथुरा में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी।

तीनों कानून की वापसी है रास्ता

नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के लिए 3 किसान कानून लागू किए। इसके बाद ही किसान आंदोलन शुरू हो गया। किसान इस बिल का लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे एमएसपी खत्म हो जाएगी और कृषि क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों का बोलबाला हो जाएगा।

जबकि केंद्र सरकार इसे किसानों के हित में बता रही है। उनका कहना है कि इस नए कानून के बाद किसानों के लिए नए रास्ते खुलेंगे और उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। इसी उठापटक को पिछले कई महीनों से देश देख रहा है।

Related posts

India Coronavirus Update: देश में बीते 24 घंटे में 1569 नए कोरोना केस, 19 लोगों की मौत

Rahul

देश में असहिष्णुता संबंधी अपने कथित बयान पर नसीरुद्दीन शाह ने किया अपना बचाव

Rani Naqvi

नारद जयंती कार्यक्रम पर पत्रकार सम्मानित, लोकेश टंडन बोले- यह सम्मान मेरे जीवन में अति महत्वपूर्ण

Rahul