featured यूपी

पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था मजबूत रखेगा सी प्लान ऐप, जानिए कैसे

पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था मजबूत रखेगा सी प्लान ऐप, जानिए कैसे

बागपत: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। नेता लोगों के साथ साथ पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारी कर रहा है। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए प्रशासन सभी तरह के इंतजाम पर जोर दे रहा है।

डिजिटल तरीके से होगी सुरक्षा

इस बार पंचायत चुनाव पर निगरानी रखने के लिए सी प्लान ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्लान और प्रक्रिया शुरु हो गई है। इस ऐप को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर 2019 में लांच किया था।

यह भी पढ़ें: शिक्षा क्षेत्र और युवाओं को बजट में मिली बड़ी सौगात, जानिए कैसा रहा बजट 2021

इसके पहले भी बागपत में लोकसभा चुनाव के दौरान इस एप्लीकेशन की मदद ली गई थी। पुलिस प्रशासन इसकी सहायता से इलाके में फैल रही अफवाह और अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में सफल हो रहा है।

ऐसे काम करता है सी प्लान ऐप

पुलिस विभाग के द्वारा क्षेत्र के सम्मानित और विश्वासपात्र लोगों को इस ऐप से जोड़ा जाता है। इस प्रक्रिया में उनका नाम, मोबाइल नंबर, पता आवश्यक होता है। एक बार इस ऐप से जुड़ने के बाद प्रशासन और इन लोगों के बीच कम्युनिकेशन स्टार्ट हो जाता है।

cplan e1613996655627 पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था मजबूत रखेगा सी प्लान ऐप, जानिए कैसे

इस बातचीत का फायदा चुनाव के दौरान काफी मिलता है। जब क्षेत्र में कोई अपराधिक घटना होती है या किसी तरह की अफवाह फैलती है तो ऐसे लोगों से फोन करके तुरंत उसकी सत्यता की पड़ताल की जाती है। इस तरह पुलिस जानकारी को सही तरीके से समझ कर उस पर उचित कार्यवाही कर लेती है।

इस ऐप में हर कस्बे या गांव से दस-दस लोगों को जोड़ा जाता है। जो आने वाले समय में सही जानकारी उपलब्ध करवाकर पुलिस की मदद करते हैं।

एएसपी बागपत ने दी अधिक जानकारी

इस मामले में अधिक जानकारी एएसपी बागपत मनीष कुमार मिश्रा ने दी। उन्होंने कहा कि इस ऐप का मुख्य उद्देश्य कम्युनिटी पुलिसिंग, जनसंवाद, कानून व्यवस्था और पुलिस कामकाज में आम लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि थाने के आधार पर कुछ व्हाट्सएप ग्रुप्स भी बनाए जाएंगे। जिसमें क्षेत्र के लोगों को जोड़ा जाएगा। इन सभी आम लोगों से जुड़ने का सीधा सा मकसद कानून व्यवस्था को मजबूत करने में लोगों का सहयोग लेना है।

लखनऊ से होता है संचालन

सी प्लान एप का संचालन राजधानी लखनऊ से किया जाता है। यह ऐप डीजीपी और यूपी 112 कंट्रोल रूम से भी जुड़ा हुआ है। इसकी सुविधा चौबीसों घंटे एक्टिव रहती है। आजकल की डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल करके कानून व्यवस्था को मजबूत करने का यह आईडिया काफी अच्छा है। इसके साथ ही इस प्रयोग से आम लोगों के बीच पुलिस को लेकर विश्वास भी और मजबूत होगा।

Related posts

Omicron in Delhi: दिल्ली में बेकाबू होती ओमिक्रॉन की रफ्तार, देश मे संक्रमण आंकड़ा हुआ 750 के पार

Rahul

त्रिपुरा: वाम मोर्चा के दफ्तरों में तोड़फोड़, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

Vijay Shrer

शादी के लिए निकास राशि: आरबीआई ने रखी कड़ी शर्तें

Rahul srivastava