Breaking News यूपी

मासूम से रेप और हत्या के आरोपी की सजा तय, जल्द होगी फांसी

UP: बागपत में छह साल की मासूम की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

हरदोई: यूपी में महिला अपराध आजकल ज्यादा देखने को मिल रहे हैं, इन पर लगाम लगाने के लिए पुलिस बल भी पूरा जोर लगा रहा है। इसी का परिणाम है कि 13 माह की मासूम से रेप और हत्या करने का आरोपी अब फांसी के फंदे पर झूलेगा।

यह भी पढ़ें: अमेठी में अब बनने जा रहा स्मृति ईरानी का घर, पूरा किया वादा

आरोपी को फांसी की सजा

जिला हरदोई के देहात कोतवाली का यह मामला समाज के लिए बड़ा संदेश प्रस्तुत करेगा। अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश चंद्र विजय ने दुष्कर्म के आरोपी को कड़ा दंड दिया है। उन्होंने आरोपी गुड्डू को फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही ₹1 लाख का जुर्माना भी आर्थिक दंड के तौर पर वसूला जाएगा।

मिशन शक्ति अभियान के तहत हुआ फैसला

महिलाओं की रक्षा और उनके आत्मसम्मान को बरकरार रखने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। 13 माह की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन ने गंभीरता दिखाई। मिशन शक्ति के तहत इस केस को चिन्हित मुकदमों में डाला गया।

इसके बाद सभी साक्ष्यों के आधार पर इसकी सुनवाई हुई। अंत में फैसला आरोपी को फांसी के फंदे तक ले गया। आरोपी के वकील ने भी इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला साक्ष्य के आधार पर हुआ है। अगर उनका क्लाइंट आगे केस लड़ना चाहेगा तो वह ऊपर की अदालत में भी अर्जी दे सकते हैं।

अक्टूबर 2020 में मुख्यमंत्री योगी ने शुरू किया मिशन शक्ति

महिलाओं की सुरक्षा, आत्मसम्मान और समाज में पूरे अधिकार को दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने नया मिशन शुरू किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 अक्टूबर 2020 को मिशन शक्ति की शुरुआत की। यह नवरात्रि का पहला दिन था, जब योगी ने इस मिशन का शुभारंभ किया।

Related posts

UP Budget 2023 : योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने पेश किया 2.0 का दूसरा बजट

Rahul

प्रियंका ने क्यों कहा मृतकों से सम्मान भी छीन रही योगी सरकार

sushil kumar

Donald Trump के Corona Positive होने पर क्या बोले तानाशाह Kim Jong Un

Aditya Gupta