featured उत्तराखंड

चमोली आपदा : 13 वें दिन भी रेस्क्यू आपरेशन जारी, अबतक 61 शव बरामद, 204 अब भी लापता

0.30363000 1613544441 rescue चमोली आपदा : 13 वें दिन भी रेस्क्यू आपरेशन जारी, अबतक 61 शव बरामद, 204 अब भी लापता

चमोली आपदा के 13 वें दिन शुक्रवार तक 61 शवों को  बरामद किया गया हैं।  बरामद कुल 61 शवों और 28 मानव अंगों में से 34 शवों एवं एक मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी हैं।

त्रासदी के 13वें दिन भी प्रभावित इलाकों में खोज अभियान चलाया जा रहा है। खोज अभियान के लिए डॉग स्क्वॉड, दूरबीन, राफ्ट और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि तपोवन परियोजना की सुरंग के अंदर और रैणी गांव क्षेत्र में एनडिआरएफ की टीम लगातार काम कर रही है। चमोली पुलिस के अनुसार अबतक जोशीमठ थाने में कुल 204 लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

204 लोगों की गुमशुदगी हो चुकी दर्ज

कल गुरुवार के दिन तपोवन सुरंग से दो लोगों और रैणी गांव निवासी एक महिला का शव मिला। टनल से एक मानव अंग भी बरामद हुआ था। जोशीमठ थाने में अब तक 204 लोगों की गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है। इसके साथ ही 56 परिजनों और 49 शवों के डीएनए सैंपल मिलान के लिए एफएसएल देहरादून भेजे गए हैं।

सुरंग के अंदर से 13 शव बरामद

वही तपोवन सुरंग में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।  हालांकि, सुरंग के अंदर पानी और कीचड़ के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बाधित हो रहा है। इसी वजह से रेस्क्यू आपरेशन को धीमी गति से चलाया जा रहा है। शवों को निकालने के लिए विशेष एहतियात भी बरतना पड़ रहा है। तपोवन सुरंग से अब तक 13 शवों को निकाला जा चुका है। लेकिन अब कई दिन बीत जाने से किसी के जिंदा बचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई है। लेकिन शिर्ष अधिकारीयों का कहना है की आखिरी शव निकालने तक वह रेस्क्यू आपरेशन चलाएंगे।

Related posts

जाने क्या राहत दी वित्तमंत्री ने आयकर दाताओं को

piyush shukla

यूपी सरकार ने लिया फैसला, सबमर्सिबल लगाने वाले राज्य के सभी लोगों के लिए अब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य

Rani Naqvi

मेरठ : नगर निगम की बोर्ड बैठक से भागे नगर आयुक्त अमित पाल शर्मा, एसपी सिटी कार्यालय में घुसकर बचाई जान

Nitin Gupta