Breaking News featured यूपी

यूपी रोडवेज में कंडक्टर बनेंगे कम्प्यूटर वाले बाबू

up roadways

लखनऊ। यूपी रोडवेज में कंडक्टर बनने के लिए अब कम्यूटर की जानकारी जरूरी होगी। रोडवेज आने वाले दिनों में कम्प्यूटर की जानकारी रखने वाले लोगों को ही कंडक्टर की नौकरी पर रखेगी।

रोडवेज में कंडक्टर भर्ती के लिए अब ट्रिपल सी प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया गया है। यह प्रमाणपत्र मृतक आश्रितों को भी लेना होगा।अब तक संविदा और नियमित भर्ती में इंटर पास अथवा आईटीआई डिप्लोमा करने वाले नियुक्ति होते थे।

दिसंबर 2020 में बोर्ड ने बस परिचालक भर्ती की अर्हता में बदलाव करने का निर्णय लिया था। इस संबंध में प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधक को दिशा निर्देश भेजे गए है। अब अत्याधुनिक हैंडहेल्ड डिवाइस के जरिए यात्रियों के टिकट काटे जाएंगे। जोकि निगम मुख्यालय के सर्वर से लिंक होगा। ऐसे में इस इलेक्ट्रिक टिकटिंग मशीन को चलाने के लिए कंप्यूटर की जानकारी जरूरी होगी।

जल्द होगी भर्ती, समय पर कर लें तैयारी
यूपी सरकार रोडवेज में भर्ती करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए जल्द विज्ञापन निकाला जा सकता है। अगर आप रोडवेज की नौकरी करने की सोच रहे हैं, तो तैयारी शुरू कर दीजिए।

Related posts

राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अपने लाव-लश्कर के साथ अयोध्या पहुंचे

Rani Naqvi

14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सात फेरे लेंगे दीपिका और रणवीर, ऐसी है शादियों की तैयारियां

Rani Naqvi

corona is back: महाराष्ट्र का हाल बुरा, कहां रद्द हुई परीक्षा?, जाने अन्य राज्यों का हाल

Saurabh