featured देश

Valentine’s Day: बेहद चिलचस्‍प है इन राजनीतिक हस्तियों की Love Story

Thumb11 1 Valentine's Day: बेहद चिलचस्‍प है इन राजनीतिक हस्तियों की Love Story

शैलेंद्र सिंह, लखनऊ: कहते हैं कि प्‍यार का इजहार करने के लिए किसी विशेष दिन की जरूरत नहीं होती, लेकिन लव बर्ड्स 14 फरवरी को बेहद खास मानते हैं। उनका मानना है कि 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन-डे के दिन प्‍यार का इजहार करने से उन्‍हें सक्‍सेज मिलती है।

यह भी पढ़ें: पुलवामा के शहीदों को सलाम: मैं रहूं या न रहूं भारत के रहना चाहिए

आज वैलेंटाइन-डे के अवसर पर हम आपको देश की उन चुनिंदा राजनीतिक हस्तियों की प्रेम कहानी बताएंगे, जिनका प्यार दुनिया के लिए मिसाल बन गया। तो आइए एक नजर डालते हैं राजनीति के दिग्‍गजों की लव स्‍टोरी पर…

फिरोज और इंदिरा गांधी की प्रेम कहानी

भारतीय राजनीति में इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी की लव स्‍टोरी काफी चर्चित रही है। आजादी की लड़ाई के दौरान इंदिरा गांधी की मां कमला नेहरू एक कॉलेज के बाहर धरना दे रही थीं, तभी उन्हें चक्कर आ गए और वो बेहोश हो गईं। उस समय फिरोज गांधी ने उनकी खूब ख्‍याल रखा। कमला नेहरू की तबीयत पूछने के लिए फिरोज बार-बार उनसे मिलने आते थे और इस दौरान इंदिरा और फिरोज के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसके बाद इन दोनों की शादी वर्ष 1942 में हुई, लेकिन जवाहर लाल नेहरू इस शादी के खिलाफ थे। हालांकि, राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी के हस्तक्षेप के बाद यह शादी पूरी हुई।

firoz Valentine's Day: बेहद चिलचस्‍प है इन राजनीतिक हस्तियों की Love Story

राजीव और सोनिया गांधी की लव स्‍टोरी

गांधी परिवार की दूसरी सबसे चर्चित लव स्‍टोरी राजीव गांधी और सोनिया गांधी की है। सोनिया गांधी इटली के साधारण से परिवार से ताल्लुक रखती थीं और कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ती थीं। यहीं पर उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी। पढ़ाई के साथ सोनिया गांधी ग्रीक रेस्त्रां में काम भी करती थीं और राजीव गांधी भी वहां जाया करते थे। राजीव गांधी का प्यार ही सोनिया गांधी को भारत लेकर आया और तब से वो यहीं की होकर रह गईं।

sonia Valentine's Day: बेहद चिलचस्‍प है इन राजनीतिक हस्तियों की Love Story
रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी

वर्तमान में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की लव स्‍टोरी भी गांधी परिवार की चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है। रॉबर्ट वाड्रा ने एक साक्षात्‍कार के दौरान बताया था कि वह प्रियंका गांधी की सादगी पर फिदा थे और उन्हें लगता था कि प्रियंका भी उनमें इंट्रेस्‍ट रखती हैं। धीरे-धीरे दोनों लोगों में बातचीत शुरू हुई, जो प्यार में बदल गई। बताया जाता है कि जब रॉबर्ट ने प्रियंका से शादी करने की बात अपने परिवार के सामने रखी तो उनके पिता इससे नाखुश दिखाई दिए। मगर, बाद में वह भी शादी के लिए मान गए और फिर वर्ष 1997 में रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी ने शादी कर ली।

priyanka 2 Valentine's Day: बेहद चिलचस्‍प है इन राजनीतिक हस्तियों की Love Story

अखिलेश यादव और डिंपल की लव स्‍टोरी

यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्‍नी डिंपल की लव स्‍टोरी भी दिलचस्प थी। अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई करके वापस लौटे तो यहां उनकी मुलाकात डिंपल से हुई। उस समय अखिलेश 25 और डिंपल 21 साल की थीं। अखिलेश यादव को जहां फुटबॉल का शौक था तो वहीं, डिंपल को घुड़सवारी का। अखिलेश और डिंपल की पसंद एक-दूसरे से काफी अलग थी, लेकिन फिर भी दोनों को एक-दूसरे से प्‍यार हो गया। हालांकि, अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। बताया जाता है कि इन दोनों की शादी में अमर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वर्ष 1999 में अखिलेश यादव और डिंपल शादी के बंधन में बंध गए।

 

akhilesh Valentine's Day: बेहद चिलचस्‍प है इन राजनीतिक हस्तियों की Love Story

Related posts

योगी का आदेश, नए साल से पहले नोएड के 40 हजार फ्लैट खरीदारों को दिए जाएंगे आशियाने

Breaking News

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के आध्यात्मिक गुरु रहे तात्रिक चंद्रास्वामी का निधन

Srishti vishwakarma

कनाडा के इस शहर में पानी की जगह निकल रहा है तेल, सामनें आयी ये वजह

Kalpana Chauhan