featured यूपी

मथुरा में बोले जयंत चौधरी, प्रधानमंत्री की जिद हैं कृषि सुधार कानून   

मथुरा में बोले जयंत चौधरी, प्रधानमंत्री की जिद हैं कृषि सुधार कानून   

मथुरा: राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने शुक्रवार को मथुरा में पार्टी की महापंचायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री हवा में फायर दाग रहे हैं। आज भी प्रधानमंत्री पूंजीपतियों की वकालत कर रहे हैं। कृषि सुधार कानून मोदी जी की जिद हैं।

यह भी पढ़ें: Good News: अब यूपी के अस्पतालों में कोरोना रिपोर्ट दिखाना जरूरी नहीं

बलदेव कस्‍बे के अवैरनी चौराहे पर आयोजित रालोद महापंचायत में जयंत चौधरी ने कहा कि आंदोलन की शुरुआत पंजाब से हुई और हरियाणा के किसान भी आंदोलन में कूद पड़े। किसान अब इस सरकार की भाषा को समझ रहा है। किसानों को सरकार ने धीरे-धीरे चोट पहुंचाई है।

एमएसपी पर कानून बनाना होगा
न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) का जिक्र करते हुए रालोद उपाध्‍यक्ष ने कहा, फरमान से देश नहीं चलता, उसके लिए कानून बनाना पड़ता है। किसानों को उनकी उपज का एमएसपी भी नहीं मिल पा रहा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री को दोषी मानता हूं। मोदी जी को समझना होगा। आज भी लोग सरकार के ऊपर निर्भर हैं। मोदी जी को MSP पर कानून बनाना होगा।

जयंत चौधरी ने कहा, पहले विपक्ष के नेताओं से राय ली जाती थी। सरकार को किसानों की सुधि लेनी चाहिए। किसान ऐसे ही आंदोलन पर नहीं उतरा। सरकार उसके बारे में सोच ही नहीं रही है। इस महापंचायत में सुबह से ही रालोद कार्यकर्ता व किसान जुटने लगे थे।

रालोद अध्‍यक्ष के जन्‍मदिन पर महापंचायत की शुरुआत
रालोद के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के जन्मदिन पर शुक्रवार से महापंचायतों की शुरुआत की है। वह मथुरा में कई स्थानों पर अलग-अलग तारीखों में महापंचायत करेंगे। वहीं, आज की महापंचायत के दौरान चौधरी अजित सिंह का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।

Related posts

चुनावी तैयारियों का जायजा लेने प्रियंका पहुंचेगी लखनऊ

Neetu Rajbhar

आब्दी को लेकर फिर छिड़ सकता है समाजवादी परिवार में संग्राम

piyush shukla

जानिए किस मंदिर के दर्शन बिना गोवर्धन परिक्रमा है अधूरी

Nitin Gupta