featured यूपी

UP: इस शहर में राम मंदिर निर्माण के नाम पर वसूली, दो पर FIR

UP: इस शहर में राम मंदिर निर्माण के नाम पर वसूली, दो गिरफ्तार

कानपुर: अयोध्‍या में भगवान श्रीराम के भव्‍य मंदिर निर्माण को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है और हर कोई दिल खोलकर चंदा दे रहा है। मगर, इन सबके बीच आस्था के नाम पर वसूली करने वाले कुछ घोटालेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। दरअसल, ये पूरा मामला यूपी के कानुपर शहर का है।

विहिप कार्यकर्ता ने दर्ज कराई शिकायत  
कानपुर जिले में भगवान राम के मंदिर निर्माण के नाम पर फर्जी तरीके से चंदा वसूली का काम किया जा रहा है और इसके लिए बाकायदा फर्जी रसीदें भी छपवा रखी हैं। इस मामले की सच्‍चाई तब सामने आई, जब कानपुर के बर्रा थाने में विहिप (विश्व हिंदू परिषद) कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाई।

दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर
विहिप कार्यकर्ता ने शिकायत में कहा कि, कानपुर में राम मंदिर निर्माण के लिए जो धनराशि चंदा के एवज में ली जा रही है, उसकी रसीद फर्जी है। इस फर्जीवाड़े में शामिल होने का आरोप दो लोगों पर लगाया गया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।

इस पूरे मामले को लेकर एसपी साउथ दीपक भुकर ने बताया कि, कानपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों चंद्र प्रकाश त्रिपाठी और अशोक राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जो कथित रूप से नकली दान रसीदों के जरिए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन जुटाने के बहाने लोगों को धोखा दे रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है।

Related posts

पीएम ने किया आईक्रिएट को लॉन्च, कहा- आईक्रिएट से होंगे सपने पूरे

Breaking News

गणतंत्र दिवस में पहली बार राजपथ पर NSG कमांडोज ने किया मार्च

shipra saxena

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

kumari ashu