featured यूपी

यूपी न्यूज: सहारनपुर किसान पंचायत के माध्यम से सरकार पर हमला बोलेंगी प्रियंका गांधी

यूपी न्यूज: सहारनपुर किसान पंचायत के माध्यम से सरकार पर हमला बोलेंगी प्रियंका गांधी

सहारनपुर: किसान आंदोलन धीरे-धीरे राजनीतिक गलियारे में हलचल मचाने लगा है। कई बड़े राजनीतिक चेहरे किसानों के समर्थन में दौरा कर रहे हैं। इसी राह पर चलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहारनपुर किसान पंचायत में शामिल होने की तैयारी में हैं।

10 फरवरी को होगी चिलखाना में पंचायत

आंदोलन को मजबूती देने के लिए किसानों का एक समूह सहारनपुर के चिलखाना इलाके में पंचायत आयोजित कर रहा है। इसी पंचायत में प्रियंका गांधी भी उपस्थित हो सकती हैं। किसान कानून केंद्र सरकार के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। बातचीत का दौर लगातार चलने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल रहा।

राजनीति और आंदोलन साथ साथ

तीनों किसान कानून के विरोध में आंदोलन दिल्ली की सीमा पर लगातार जारी है। कानून वापसी पर अड़े किसान अब राजनीतिक सहयोग भी पा रहे हैं। जमीनी स्तर पर ना सही, पर बयानबाजी से ही विपक्षी नेता किसानों का समर्थन कर रहे हैं।

पंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

एक तरफ चिलखाना में एकजुट हो रहे किसान अपने आंदोलन को मजबूती देने की ओर बढ़ेंगे। वहीं प्रियंका गांधी केंद्र सरकार पर निशाना साधने की कोशिश में होंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नैया प्रियंका गांधी के भरोसे ही है, ऐसे में किसान पंचायत में उनका संबोधन काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

Related posts

एक करोड़ रुपए के अलकतरा घोटाला मामले में पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास को चार साल की कैद

rituraj

आयुर्वेद डाॅक्टरों को सर्जरी करने का सरकार ने दिया अधिकार, IMA की अगुवाई में आज हड़ताल पर रहेंगे देशभर के डाॅक्टर

Aman Sharma

जानें ऐसी 5 वस्तुएं जो अपवित्र होते हुए भी हैं पवित्र, गाय के दूध से लेकर गंगा का जल है शामिल

Pooja