featured यूपी

यूपी न्यूज: सहारनपुर किसान पंचायत के माध्यम से सरकार पर हमला बोलेंगी प्रियंका गांधी

यूपी न्यूज: सहारनपुर किसान पंचायत के माध्यम से सरकार पर हमला बोलेंगी प्रियंका गांधी

सहारनपुर: किसान आंदोलन धीरे-धीरे राजनीतिक गलियारे में हलचल मचाने लगा है। कई बड़े राजनीतिक चेहरे किसानों के समर्थन में दौरा कर रहे हैं। इसी राह पर चलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहारनपुर किसान पंचायत में शामिल होने की तैयारी में हैं।

10 फरवरी को होगी चिलखाना में पंचायत

आंदोलन को मजबूती देने के लिए किसानों का एक समूह सहारनपुर के चिलखाना इलाके में पंचायत आयोजित कर रहा है। इसी पंचायत में प्रियंका गांधी भी उपस्थित हो सकती हैं। किसान कानून केंद्र सरकार के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। बातचीत का दौर लगातार चलने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल रहा।

राजनीति और आंदोलन साथ साथ

तीनों किसान कानून के विरोध में आंदोलन दिल्ली की सीमा पर लगातार जारी है। कानून वापसी पर अड़े किसान अब राजनीतिक सहयोग भी पा रहे हैं। जमीनी स्तर पर ना सही, पर बयानबाजी से ही विपक्षी नेता किसानों का समर्थन कर रहे हैं।

पंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

एक तरफ चिलखाना में एकजुट हो रहे किसान अपने आंदोलन को मजबूती देने की ओर बढ़ेंगे। वहीं प्रियंका गांधी केंद्र सरकार पर निशाना साधने की कोशिश में होंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नैया प्रियंका गांधी के भरोसे ही है, ऐसे में किसान पंचायत में उनका संबोधन काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

Related posts

हरदोई में इलाज के नाम पर वसूली करता डॉक्टर

Pradeep sharma

सलमान खान ने अटल बिहारी वाजपेयी के लिए जताया दुख, लोगों ने उड़ाया मजाक

mohini kushwaha

बरसाने की लट्ठमार होली के इस राज़ को नहीं जानते होंगे आप

Shailendra Singh