featured Breaking News देश

स्वामी को जेटली का जवाब कहा: सरकार को सुब्रमण्यन पर पूरा भरोसा (वीडियो)

Arun Jaitly स्वामी को जेटली का जवाब कहा: सरकार को सुब्रमण्यन पर पूरा भरोसा (वीडियो)

नई दिल्ली। रघुराम राजन के बाद भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन को हटाने की मांग पर वित्तमंत्री अरुण जेटली सुब्रमण्यन के पक्ष में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि उन पर पूरा भरोसा है। उनकी सलाह की अहमियत है। साथ ही उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं को अनुशासन याद रखना चाहिए।

जेटली ने स्वामी द्वारा अरविंद सुब्रमण्यन को पद से हटाए जाने की मांग करने के कुछ ही घंटों बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार को अरविंद सुब्रमण्यन पर पूरा भरोसा है। जेटली ने कहा कि नीतिगत फैसलों में अरविंद सुब्रह्मण्‍यम का सरकार को योगदान बेशककीमती है।

इससे पहले स्वामी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अरविंद सुब्रमणयम की योग्यता और निष्ठा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। स्वामी ने अरविंद पर भारत के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि अनुमान लगाइए जीएसटी पर कांग्रेस को अपने रुख पर अड़े रहने के लिए किसने प्रोत्साहित किया? जेटली के आर्थिक सलाहकार वाशिंगटन डीसी के अरविंद सुब्रह्मण्यन, यही नहीं, स्वामी का ये भी दावा है कि अरविंद सुब्रमण्यन ने जीएसटी में कांग्रेस से सुझावों को मानने की सलाह दी थी। सुब्रमण्यन स्वामी का कहना है कि अरविंद सरकार के खिलाफ काम कर रहे हैं लिहाजा उन्हें तुरंत हटा देने चाहिए।

Related posts

मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की होने की मिली सूचना, विमान की चेकिंग जारी

Nitin Gupta

दिग्गज संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का 91 साल की उम्र में निधन

rituraj

72 जाने लेकर भारी तबाही मचाने वाला तूफान क्या इतना खूबसूरत होता है?

Mamta Gautam