featured यूपी

यूपी न्यूज: सिद्वार्थनाथ सिंह ने राहुल व प्रियंका गांधी से पूछा, मुख्तार अंसारी से इतनी सहानूभूति क्यों

siddarthnath singh

लखनऊ। योगी सरकार के प्रवक्ता व लघु उद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मुख्तार अंसारी के मामले में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की घेराबंदी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार को मुख्तार से इतनी सहानुभूति क्यों है।

सिद्वार्थनाथ सिंह ने कहा कि दोहरापन की कांग्रेस का असली चरित्र है। कांग्रेसी अपने फायदे के लिए किसी का भी समर्थन कर सकते हैं। भले ही वह इंसान देश और समाज का दुश्मन क्यों न हो। मुख्तार के मामले में पंजाब सरकार का रवैया इसका सबूत है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि यह शायद इतिहास की अनूठी घटना है। इससे पहले किसी राजनीतिक दल के माफिया के प्रति शायद ही कांग्रेस का इतना प्रेम उमड़ा हो। कांग्रेस उसकी पैरोकारी में सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है। यूपी और देश का पूरा समाज जानता है कि मुख्तार अंसारी क्या है और कितने लोग उसके जुल्म और ज्यादाती के शिकार हुए हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यह बताना चाहिए कि इस प्रेम की वजह क्या है। जनता उनसे जवाब चाहती है। दरअसल, कांग्रेस की पूरी राजनीति ही नफा और नुकसान पर आधारित है। अपने फायदे के लिए यह पार्टी किसी भी हद तक जा सकती है। मुख्तार अंसारी के बहाने पार्टी की नजर एक वर्ग विशेष के वोट बैंक पर है। मगर, उसके मंसूबे पूरे नहीं होंगे।

सिद्वार्थनाथ सिंह ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश को अपराध और भयमुक्त बनाने में जुटी है। हमारी सरकार अपराधियों को संरक्षण और पोषण नहीं देती। उनका मर्दन करती है और करती रहेगी। यूपी में अपराधियों को कोई  बचा नहीं सकता। कांग्रेस अभी मुगालते में है। जल्द उसका मुगालता भी दूर हो जाएगा।

Related posts

पीएम मोदी पहुंचे पेरिस, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने किया स्वागत

bharatkhabar

Lucknow: स्कूल व्हीकल्स एसोसिएशन ने भाजपा सांसद को लिखा पत्र, की बड़ी मांग

Shailendra Singh

शाह की कांग्रेस को चुनौती, हम अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने को तैयार

lucknow bureua