ठाणे। परिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने सुसाइड करने की ठान ली और ठाणे के रायता ब्रिज से नदी में कूद गई। महिला पानी में तो जा गिरी लेकिन उसकी साड़ी ब्रिज में फंस गई। महिला तो डूबना चाहती थी। महिला ने डूबने के लिए साड़ी को खींचने की कोशिश की, लेकिन साड़ी फंसी होनी के कारण वह नहीं डुब पाई और उसके बाद जो हुआ वो चैंका देने वाला है।
दरअसल मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई से सटे ठाणे का है। यहां घरेलु वजहों से परेशान एक महिला ने रायता ब्रिज से छलांग लगा दी लेकिन महिला की साड़ी ब्रिज में ही फंस गई। महिला ने साड़ी खींचनें की काफी कोशिश की लेकिन साड़ी नहीं निकली।
इसी दौरान वहां रक्षक बनकर मुम्बई पुलिस पहुंच गई। पुलिस की नजर महिला पर पहुंची। पुलिस ने देखा की पानी में एक महिला है और वो साड़ी खींचने की कोशिश कर रही है। पुलिसकर्मियों ने तुरंत ही पानी में छलांग लगा दी और महिला को उसी साड़ी के जरिये ही खींचकर बचा लिया। टिटवाला थाने के एक सहायक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि वह रायता ब्रिज से गुजर रहे थे। जब उन्होंने एक महिला को वहां देखा, और बचा लिया।