Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राजस्थान

अशोक गहलोत के दो मंत्री आज धौलपुर पहुंचे, दोनों ने किया सरकार के 55 फीसदी वादों को पूरा करने का दावा

c3ccd29c 0fdf 4b96 ab02 2864dd8090d3 अशोक गहलोत के दो मंत्री आज धौलपुर पहुंचे, दोनों ने किया सरकार के 55 फीसदी वादों को पूरा करने का दावा

धौलपुर से इरफान अहमद की रिपोर्ट

धौलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री ममता भूपेश और गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री भजनलाल जाटव आज धौलपुर दौरे पर पहुंची।  जहां उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जमकर बखान किया। दोनों मंत्रियों ने गहलोत सरकार के 55 फ़ीसदी वादों का पूरा होने का दावा किया। प्रेस वार्ता के दौरान दोनों मंत्रियों ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर तीखे प्रहार भी किए। इसके साथ ही मोदी सरकार को किसान विरोधी सरकार बताने के साथ धर्म,मजहब,जातिवाद एवं सांप्रदायिकता के आधार पर राजनीति करने के गंभीर आरोप लगाए। उसके अलावा राजस्थान प्रदेश सरकार के जीडीपी टैक्स को केंद्र सरकार द्वारा हड़पने के भी आरोप लगाए हैं. प्रेस वार्ता में राज्य मंत्री भजन लाल जाटव ने कहा राजस्थान सरकार ने 2 वर्ष में 55 फीसदी वादे पूरे किए हैं। इस दौरान गहलोत सरकार को वैश्विक महामारी कोरोना एवं चुनाव आचार संहिता के व्यवधान का भी सामना करना पड़ा। वहीं इस कार्यक्रम में बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा,राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा,जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल एवं एसपी केसर सिंह शेखावत सहित कांग्रेस कार्यकरता मौजूद रहे।

कांग्रेस द्वारा जो वादे किए जाते हैं उन्हें पूरा किया जाता है-

बता दें कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार के शीर्ष मंत्रियों से लेकर पंचायत पर बैठे सचिव तक वार्ता कर सराहनीय काम किए थे। कोरोना काल के दौरान करीब 150 वीसी कर मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण को प्रदेश में हावी नहीं होने दिया। कोरोना क्षेत्र में भीलवाड़ा मॉडल एवं रामगंज मॉडल ने देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में छाप छोड़ी थी। जिसे लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यों की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा जो वादे किए जाते हैं उन्हें पूरा किया जाता है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार का गठन होते ही किसानों का कर्ज माफ किया था। सरकार ने अपनी क्षमता के अनुसार युवाओं को नौकरियां दी। लेकिन कुछ भर्तियां न्यायलय के कारण रुकी हुई है। न्यायालय द्वारा स्वीकृति मिलने पर भर्तियों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने सड़क,बिजली,पानी,शिक्षा, चिकित्सा,कृषि आदि क्षेत्र में प्रगति की है। शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान सरकार ने सराहनीय काम किए हैं। गरीबों के बच्चों को भी इंग्लिश मीडियम शिक्षा सरकार अपने स्तर पर दे रही है। राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में इंग्लिश मीडियम महात्मा गांधी स्कूल खोले गए हैं। जिनमें एडमिशन क्षमता से अधिक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे,उनमें से 55 फीसदी वादों को पूरा किया जा चुका है। 45 फीसदी वादों को आगामी समय में कांग्रेस सरकार धरातल पर अंजाम देगी। राज्य मंत्री ममता भूपेश ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में पहली बार गहलोत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है। राजस्थान प्रदेश में राशन की दुकानों में 30 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया है।

एक हजार करोड़ की योजना इंदिरा गांधी महिला सशक्तिकरण के लिए लागू की-

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक हजार करोड़ की योजना इंदिरा गांधी महिला सशक्तिकरण के लिए लागू की है। इस राशि को महिलाओं के स्वरोजगार के साथ उनकी शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में खर्च किया जाएगा। शिक्षित महिलाओं को राजस्थान सरकार सब्सिडी पर एक करोड रुपए तक का लोन देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सपना है कि प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं को उनका हक दिया जाएगा। कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में राजस्थान की महिलाएं मजबूती के साथ अपने आप को खड़ा हुआ मानेगी। वहीं इसके साथ ही दोनों मंत्रियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कुशल वाटिकाएं लगाई,बुजुर्ग पेंशन में वृद्धि की गई,उसके अलावा प्रत्येक सेक्टर में कांग्रेस सरकार ने काम किए हैं। वैश्विक महामारी कोरोना को भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंभीरता के साथ लिया था। मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्रदेश की जनता ने भी पूरा सहयोग किया था। कोरोना काल के दौरान भी के प्रवासी लोगों के लिए धौलपुर समेत प्रदेश के लोग सड़कों पर उतर कर खाना खिलाने के लिए सामने आए थे। उन्होंने कहा 55 फ़ीसदी वादे घोषणापत्र के पूरे किए जा चुके हैं। आगामी 3 वर्षों में शेष वादों को पूरा किया जाएगा। मौजूदा वक्त में प्रदेश सरकार का वित्तीय प्रबंधन अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा जीएसटी एवं टैक्स का पैसा भारत सरकार राज्य सरकार को वापस नहीं कर रही है। कार्यक्रम में बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा,राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा,जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल एवं एसपी केसर सिंह शेखावत सहित कांग्रेस कार्यकरता मौजूद रहे।

Related posts

मध्यप्रदेशः मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना ने पूरा किया विदिशा की डॉ.रूपाली का सपना

mahesh yadav

Bihar Election 2020: बिहार चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उलंघन, 32 फीसदी उम्मीदवार दागी

Samar Khan

IND vs AUS: कब, कहां और कितने बजे शुरू होंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच, देखें पूरा शेड्यूल

Rahul