Breaking News featured देश मनोरंजन

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आज दोपहर पड़ा दिल का दौरा, ICU में भर्ती

9bc6ef89 dc9b 41ec a417 f0df63ca339e कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आज दोपहर पड़ा दिल का दौरा, ICU में भर्ती

मुबंई। बाॅलीवुड के लिए साल 2020 बहुत ही खराब साबित हुआ है। क्योंकि इस साल में बाॅलीवुड ने कई दिग्गज अभिनेताओं को खो दिया है। इसके साथ ही आए दिन फिल्म इंडस्ट्री पर काली छाया के बादल मंडराते रहते हैं। गुरुवार की रात को अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा लकवा का शिकार हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज बाॅलीवुड से एक दुखभरी खबर सुनने को मिल रही है। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा को आज दोपहर हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पत्नी लिज डिजूसा उनके साथ अस्पताल में मौजूद-

बता दें कि जाने-माने कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा को आज दोपहर को हार्ट अटैक आया. उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर अहमद खान ने खबर की पुष्टि की है। रेमो अहमद खान के 6 साल तक डांस असिस्टेंट भी रह चुके हैं। वहीं इस वक्त रेमो की पत्नी लिज डिजूसा उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं। रेमो की एंजिओग्राफी की जा चुकी है और वो आईसीयू में भर्ती हैं। रेमो डिसूजा जाने माने सेलेब्रिटी कोरियोग्राफर हैं जो बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं। बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर उनके करियर की शुरुआत साल 1995 में हुई थी। जिसके बाद साल 2000 में दिल पे मत ले यार फिल्म में उन्होंने कोरियोग्राफी की। लेकिन बीते कुछ सालों से वो निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं। उन्होंने फ्लाइंग जट, रेस 3, फालतू, एबीसीडी, एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है। इसके अलावा वो कई रियलिटी शो में भी नज़र आ चुके हैं।

Related posts

बेटी के साथ जन्मदिन मानने को लेकर, भय्यूजी महाराज से नाराज हो गई थीं पत्नि

mohini kushwaha

राहुल गांधी के हाथ वाले बयान पर भाजपा ने CEC में की शिकायत

shipra saxena

क्यूबेक में नमाज के वक्त मस्जिद पर हमला, 5 लोगों की मौत

kumari ashu