Breaking News featured उत्तराखंड देश

यात्रियों को अश्लील इशारे करते हुए 8 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये काम करने की बताई बड़ी वजह

57f94877 4c54 4a48 a03c 414c75256d26 यात्रियों को अश्लील इशारे करते हुए 8 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये काम करने की बताई बड़ी वजह

हरिद्वार। देश में इस समय हर कोई मानवता की सीमा लांग रहा है। आए दिन कहीं न कहीं से यह सुनने को मिल ही जाता है कि एक लड़के के द्वारा युवती को परेशान किया जा रहा है या फिर अश्लील इशारे करता है। लेकिन क्या आपने यह सुना है कि महिलाओं द्वारा भी रास्ते से गुजर रहे लोगों को अश्लील इशारे किए जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से आया है, जहां रेलवे स्टेशन के निकट महिलाएं यात्रियों को अश्लील इशारे करती हैं। जिसके चलते कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 8 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पूर्व में भी हरिद्वार कोतवाली पुलिस कई महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

यात्रियों को करती थीं अश्लील इशारे-

बता दें कि रेलवे स्टेशन के निकट यात्रियों को अश्लील इशारे कर रही 8 महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस के मुताबिक ये सभी महिलाएं देह व्यापार से जुड़ी हुई है पूर्व में भी हरिद्वार कोतवाली पुलिस कई महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार पुलिस को सूचना मिल रही थी कि रेलवे स्टेशन के इर्द-गिर्द कुछ महिलाएं एकत्र हो जाती है तथा वहां से गुजर रहे राहगीरों को अश्लील इशारे करतीं हैं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के दिशा निर्देशन में महिला दरोगा लक्ष्मी मनौला तथा मायापुर चौकी प्रभारी संगीता कंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर 8 महिलाओं को अश्लील इशारे करते हुए रंगे हाथ दबोचा।

आर्थिक तंगी के कारण करना पड़ता है ये घिनोना काम- महिलाएं

पुलिस महिलाओं को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक यह महिलाएं उत्तर प्रदेश के बरेली , शाहजहांपुर ,रायवाला , देहरादून तथा श्यामपुर की रहने वाली हैं उन्होंने बताया इनमें से कुछ पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुकी हैं। सरकार द्वारा गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे उन्हें सीधे लाभ मिल सके। लेकिन इस महंगाई के दौर में पेट भरना मुश्किल हो रहा है। जिसके चलते महिलाएं अपना घर चलाने के लिए देह व्यापार जैसे घिनोने काम ​को करती हैं। यहीं बात पुलिस द्वारा अश्लील इशारे करते हुए प​कड़ी गई महिलाओं ने बताई है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिलाओं ने बताया है कि आर्थिक तंगी के चलते घर चलाने के लिए वह गलत काम करती हैं बताया आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

घने कोहरे की वजह से 4 अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, 20 लोग घायल 

Rani Naqvi

भारत-पाक मैंच देखने जा सकते है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान

mahesh yadav

बच्ची को देख पसीजा भज्जी का दिल, कहा- काव्य हमारी बेटी जैसी

Breaking News