Breaking News featured देश

24 घंटे में देश में आए कोरोना के 46 हजार नए केस, जानें क्या है रिकवरी रेट

961dc8d3 7a35 4b91 b216 76ced491d271 24 घंटे में देश में आए कोरोना के 46 हजार नए केस, जानें क्या है रिकवरी रेट

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है। आए दिन देश में कई हजार मामले सामने आ रहे हैं। वहीं सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जनता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कोरोना जिस प्रकार हावी हुआ है उसे देखकर ऐसा लगता है कि यह महामारी जल्दी से ठीक नहीं होने वाली है। वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है। बीते दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले अमेरिका के बाद भारत में आए हैं। भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 90 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 46,232 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 564 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए।

पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी-

बता दें कि पिछले 24 घंटे में 46,232 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं 564 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। अच्छी बात ये है कि बीते दिन नए संक्रमितों से ज्यादा 49,715 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं मौत की संख्या दुनिया में छठे नंबर पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 90 लाख 50 हजार हो गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 32 हजार 726 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस चार लाख 39 हजार 747 पर आ गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 4047 घट गई। अब तक कुल 84 लाख 78 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 49,715 मरीज कोरोना से ठीक हुए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 20 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 5 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।

देखिए क्या है मृत्यु दर और रिकवरी रेट-

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.47 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.62 फीसदी है। एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का छठा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

Related posts

भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ, बारिश में धुली संभावित जीत

Saurabh

Bihar: धर्म के मामले में किसी तरह का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं, रामचरितमानस विवाद पर सीएम नीतीश का बयान

Rahul

राजनाथ शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर का दौरा करेंगे

bharatkhabar