Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी

उरूशा राणा सहित कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, ये रही वजह

a4d49ca3 ed85 45b4 84f2 88bd58b5e7a9 उरूशा राणा सहित कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, ये रही वजह

लखनऊ। पुलिस ने आज यानि गुरूवार को कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं और मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरूशा को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पीछे का कारण कुछ और नहीं बल्कि महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दों को लेकर परिवर्तन चैक से विधानसभा तक पैदल मार्च निकालना है। जिसके चलते पुलिस ने पैदल मार्च शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया। सभी कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उरुशा राणा को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया-

बता दें कि देश में जैसे ही किसी काले कानून के विरोध में आवाज उठती है तो सरकार द्वारा उस आवाज को पुलिस की लाठी के द्वारा दबा दिया जाता है या फिर उस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। आज के समय में आम आदमी की जिंदगी ऐसी हो गई है जैसे कभी अंग्रेजों के समय में थी। सरकार अपनी मनमानी करती रहे और बाकी सब मूकदर्शक बनकर देखते रहे तो सब किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अगर सरकार के विरूद्व गए तो आपको जेल में बंद कर दिया जाएगा। ऐसा ही कुछ आज यूपी की राजधानी लखनऊ में देखने को मिला। जहां शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा राणा को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उरुशा राणा आज परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन करने पहुंची थीं। हालांकि, कांग्रेस के प्रदर्शन के पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान उरुशा राणा को गिरफ्तार किया गया।

उरुशा राणा महिला विंग की उपाध्यक्ष-

उरुशा राणा ने पिछले महीने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। उन्हें पार्टी में महिला कमेटी की नई उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले मुनव्वर राणा की एक और बेटी फौजिया राणा भी कांग्रेस में ही थी। गौरतलब है कि मुनव्वर राणा की दोनों बेटियों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में भी लिया था।कांग्रेस पार्टी ने महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे को लेकर परिवर्तन चौक से विधानसभा तक पैदल मार्च करने का ऐलान किया था। इसके लिए सभी कांग्रेसी परिवर्तन चौक पर एकत्रित हो रहे थे। यहीं से ये लोग पैदल मार्च की तैयारियों में लगे थे। इस दौरान उरुशा राणा के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी और महिला विंग की अध्यक्ष ममता चौधरी भी भी मौजूद थीं। बता दें कि उरुशा राणा भी महिला विंग की उपाध्यक्ष हैं।

Related posts

कांग्रेस ने दी मोदी सरकार को चुनौती कहा, लोकसभा पहले भंग कर राज्यों के साथ चुनाव कराएं पीएम

mahesh yadav

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन, जानिए मां स्कंदमाता का पूजा मुहूर्त और विधि

Rahul

पासिंग आउट से पहले जेंटलमैन कैडेट की अवार्ड सेरेमनी

mohini kushwaha