Breaking News featured उत्तराखंड राज्य वीडियो

COVID-19 से बचाव के लिए टीम त्रिवेंद्र का संकल्प

COVID-19

उत्तराखंड में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत COVID-19 से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं। उन्होंने इसको लेकर अधिकारियों के साथ कई बार बैठक भी कर चुके हैं। जिसमे उन्होंने COVID-19 से बचाव को लेकर जन जागरूकता अभियान को तेजी देने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम त्रिवेंद्र COVID-19 से बचाव को लेकर समय-समय पर संदेश भी देते देते रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के हर क्षेत्र में COVID-19 से बचाव को लेकर संकल्प दिलाएं गए हैं। ताकि COVID-19 के प्रभाव को निष्क्रिय किया जा सके।

अब सीएम त्रिवेंद्र की टीम ने COVID-19 से बचाव को लेकर पूरे प्रदेश वासियों को एक सन्देश दिया हैं। जिसमें टीम त्रिवेंद्र COVID-19 से बचाव को लेकर प्रदेश वासियों से अपील कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो जारी किया हैं जिसमें टीम त्रिवेंद्र COVID-19 से बचाव को लेकर अपील कर रही हैं साथ ही इसमें लोगों अपनी भागीदारी देने की भी अपील कर रही हैं। इसमें सीएम त्रिवेंद्र लोगों से संकल्प लेते हुए अपील कर रहे हैं कि ‘आइये मेरे साथ आप भी संकल्प ले कि हम सभी COVID-19 के बारे में सतर्क रहेंगे और अपने साथियों को भी इससे सावधान रखेंगे।

वीडियो में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री श्री यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज सभी ने मिलकर COVID-19 से बचाव का संकल्प लेते हुए संदेश दिया। अंत में सीएम त्रिवेंद्र ने कहा जब तक दवाई नहीं तब तक ढ़िलाई नहीं।

Covid-19 Recovery Rate में भारत पहुंचा टॉप पर, अमेरिका को छोड़ा पीछे

Related posts

तेजस्वी यादव ने स्पष्ट तौर पर शुरू की एनडीए के कुनबे को तोड़ने की कवायद

Rani Naqvi

उत्तराखंड : अभी नहीं होगा धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, इन विधायकों को लगा झटका

Rahul

लखनऊ यूनिवर्सिटी के लिए घातक हुआ कोरोना, अब पद्मश्री आचार्य बृजेश शुक्‍ल की मौत 

Shailendra Singh