Breaking News featured मनोरंजन शख्सियत

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा की जीवन के रहस्य, आज भी लगाती हैं सिन्दूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा का जन्मदिन 10 अक्टूबर को होता है। रेखा बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। हैं रेखा जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही गहरी हैं। उनके दिल के अंदर कितने राज या कितनी बातें छिपी हैं इसका अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता। रेखा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिसके चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान और सादगी दिखाई देती है।

रेखा की शादी भी बनी राज

रेखा की निजी जिंदगी काफी रहस्मयी हैं। रेखा को लेकर लोगो के मन में कई सवाल आज भी हैं। हर किसी के मन में आज भी सवाल है कि आखिर रेखा आज भी किसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाती हैं। रेखा का प्यार , रेखा का घर , और यहां तक कि रेखा की शादी भी एक राज रही हैं।

अमिताभ से जोड़ा जाता है नाम

रेखा का नाम जब भी आता है तो अमिताभ बच्चन का नाम खुद ब खुद आता हैं। साल 1980 में भी रेखा दिल ही दिल में चाहती थीं कि अमिताभ जमाने के सामने कम से कम इस रिश्ते की बात तो करें। रेखा के सिंदूर लगाने के पीछे अक्सर अमिताभ बच्चन का नाम जोड़ा जाता हैं। कहा जाता है कि रेखा आज भी अमिताभ बच्चन के नाम के सिंदूर अपनी मांग में लगाती हैं

ऋषि कपूर और नीतू की शादी में रेखा पर सवाल

कहते हैं सबसे पहले सिंदूर लगाकर रेखा ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में पहुंची थीं । जब वह कुछ इस अंदाज नें शादी में पहुंची तो हर कोई रेखा की मांग में भरे सिंदूर को हैरत से देख रहा था उसी समारोह में दबी जुबान में बातें होने लगी सवाल उठने लगी थीं। वहां मौजूद हर किसी के मन में बस एक सवाल उठा कि आखिर रेखा ने किसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाया हैं।

रेखा ने कभी नहीं तोड़ी चुप्पी

रेखा ने हमेशा अपने सिंदूर को रहस्य बनाये रखा और आज भी वह इसपर नहीं बोलती हैं। जब भी उनसे इसको लेकर साल पूछा जाता हैं तो वह इसका खुलकर जवाब नहीं देती। जब भी रेखा से इसको लेकर पूछा जाता है तो वह किसी ना किसी तरह से सवालों को टाल देती हैं।

बर्थडे स्पेशल: श्रीदेवी की ये बातें आपको भी कर देंगी हैरान

 

Related posts

मुंबई के आर्थर रोड जेल में पहुंचा कोरोना, कैदियों में फैली सनसनी..

Mamta Gautam

बजट पेश करने से पहले निभाई जाती है हलवा रस्म, वित्त मंत्री खुद करते हैं सर्व

Breaking News

STPI देहरादून में इनक्यूबेशन सेंटर का शिलान्यास

Hemant Jaiman