featured यूपी

CM योगी का बढ़ता जा रही बतोलेबाजी, प्रदेश में कथित रामराज्य : अजय कुमार लल्लू

Ajay Kumar Lallu
  • भारत खबर || नई दिल्ली 

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हुई साधुओं की हत्या को लेकर कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लूने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। और प्रदेश सरकार के कार्यों पर लांछन लगाया है।  बताते चलें कि राजस्थान में एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और हाल ही में अब उत्तर प्रदेश के गोंडा में वहीं घटना दोबारा देखी गई है।  बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में राम जानकी मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। और बागपत में एक नदी के किनारे और साधु का शव बरामद हुआ है।

Ajay Kumar Lallu

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि नदी के किनारे मिले उस साधु के सर पर गंभीर चोटआईं हैं। प्रशासन द्वारा  उस साधु  के शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का आना बाकी है।

Ajay Kumar Lallu

दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही साधु की हत्याओं के प्रकरण को लेकर  कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर अपना भारी  निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अन्य सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस पार्टी  के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी  फेसबुक पर पोस्ट करके अपना यह दावा किया है। कि प्रदेश में लगभग पिछले  2 वर्षों में लगभग 20 साधुओं की हत्या को अंजाम दिया गया है। इसी के साथ साथ अजय कुमार ने कहा कि गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी कि भू माफियाओं द्वारा गोली मारकर हत्या की गई है। जिस उत्तर प्रदेश शासन में अभी अपना कोई जवाब नहीं दिया है। उत्तर प्रदेश शासन चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदना मर चुकी हैं और उनकी बतोलेबाजी बढ़ती जा रही है।  उसी के साथ उन्होंने कहा कि यह कथित रामराज्य है यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है।  

Gonda Pujari Murder
Gonda Pujari Murder

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि राम जानकी मंदिर के पुजारी की हत्या भू माफियाओं द्वारा की गई है। बताया जा रहा है कि उनका संपत्ति का कोई पुराना विवाद चल रहा था। जिसमें उनकी गोली मारकर दर्दनाक हत्या कर दी गई।  प्रशासन ने इस प्रकरण पर 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रशासन का कहना है कि मुकदमा दर्ज किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

बच्चों की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाना आवश्यक : सुनील भराला

Arun Prakash

मोहन भागवत को महंत नरेंद्र गिरि का समर्थन, बोले- हिंदू धर्म में वापस आएं मुसलमान

Shailendra Singh

पति ने अपने गुर्गों से करवाया पत्नी पर जानलेवा हमला, पत्नी मानने से किया इनकार

Rani Naqvi