Breaking News featured देश

दिल्ली दंगो में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद तक जांच की आंच

 

नई दिल्ली: दिल्ली दंगो की आंच दिल्ली ही नहीं बल्कि पुरे देश में इससे सनसनी फ़ैल गयी थी। आज भी दिल्ली दंगो की जद में आये हुए लोग इन दंगो की आंच से जल रहे हैं। दिल्ली दंगो की जांच की जा रही हैं। इसमें बहुत से छात्रों को भी गिरफ्तार किया गया हैं। जांच में आने वाले सभी लोगो पर शिकंजा कसा जा रहा हैं। इस साल फरवरी में उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगों में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद तक जांच की आंच पहुंच गई हैं।

दिल्ली दंगो में एक संरक्षित गवाह ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करवाया है, जिसमे उन्होंने सलमान खुर्शीद पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद ये हिंसा फैली। इस गवाह का बयान धारा-164 के तहत दर्ज किया गया हैं। पुलिस का दावा है कि संरक्षित गवाह दंगों की साजिशकर्ताओं की कोर टीम में शामिल था। सलमान खुर्शीद के अलावा मशहूर वकील प्रशांत भूषण, सीपीएम नेता वृंदा करात का भी नाम कुछ आरोपियों ने भड़काऊ भाषण देने के लिए लिया हैं।

सलमान खुर्शीद, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव का नाम आया सामने

दिल्ली दंगों के आरोपी खालिद सैफी ने पुलिस के सामने धारा-161 के तहत अपना बयान दर्ज करावाया हैं। जिसमे उन्होंने स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव, मशहूर वकील प्रशांत भूषण और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का नाम लिया हैं। बता दें कि धारा-164 में दर्ज बयान 161 के तहत दर्ज बयान से ज्यादा अहम होता हैं।

चार्जशीट में भड़काऊ भाषण का जिक्र नहीं

हालांकि, दंगों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में भड़काऊ भाषण का जिक्र नहीं किया हैं। पुलिस ने इन नेताओं के खिलाफ मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने वाले गवाह का नाम गोपनीय रखा हैं, जबकि दूसरे आरोपी का नाम सार्वजनिक कर दिया हैं।

मामले में अब तक 751 FIR हुई दर्ज

बता दें कि उत्तर-पूर्व दिल्ली में 23 से 27 फरवरी के बीच दंगे हुए थे, जिसमें आधिकारिक तौर पर 53 लोग मारे गए थे। 13 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक हलफनामा दिया था, जिसके मुताबिक दिल्ली दंगे में 40 मुसलमान और 13 हिंदू मारे गए थे। दिल्ली दंगो में दिल्ली पुलिस ने अब तक कुल 751 FIR दर्ज की हैं। पुलिस ने जांच से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया था और कहा था कि इसमें कई संवेदनशील जानकारियां हैं, जिसे वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया जा सकता।

 

Related posts

भारत में ओमिक्रॉन के मरीज में दिखे ये लक्षण, आप भी हो जाए सतर्क

Rahul

दाउद इब्राहिम समेत पाकिस्तान के 139 आतंकवादी संयुक्त राष्ट्र संघ की आतंकी सूची में शामिल

rituraj

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने मेंदात अस्पताल में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी से लेकर इन राजनेताओं ने जताया दुख

Trinath Mishra