Breaking News featured देश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने मेंदात अस्पताल में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी से लेकर इन राजनेताओं ने जताया दुख

c5b569ee 3e2f 47c0 8826 d5c5421f73c2 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने मेंदात अस्पताल में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी से लेकर इन राजनेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति को एक और बड़ा धक्का लगा है। क्योंकि कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें एक महीना पहले कोरोना हुआ था। जिसके बाद अहमद पटेल का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था।हालात में सुधार न होने के कारण उन्हें 15 नवंबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। इलाज के दौरान हमने आज एक कद्दवार नेता को हमेशा के लिए खो दिया। सभी ने अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पैतृक गांव में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

बता दें कि अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि उनके पिता अहमद पटेल का आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया है। अहमद पटेल का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी अस्पताल में उनका निधन हुआ है। अहमद पटेल को गुजरात के भरूच स्थित उनके पैतृक गांव पीरामन में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अहमद पटेल की ये इच्छा थी कि उन्हें उनके माता-पिता के साथ ही दफन किया जाए, जिसके बारे में उन्होंने अपने बेटे को कहा था। फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि वे बेहद दुख के साथ अपने पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु की घोषणा कर रहे हैं। फैजल पटेल ने कहा कि 25 तारीख को सुबह 3.30 पर उनके पिता का निधन हो गया। फैसल पटेल ने कहा कि लगभग एक महीना पहले उनके पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और वे मल्टी ऑर्गन फेल्यिोर के शिकार हो गए। फैजल पटेल ने कहा कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत देश के कई बड़े राजनेताओं ने अहमद पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

तीन बार रह चुके लोकसभा के सदस्य—

71 साल के अहमद पटेल तीन बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं और 5 बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं। अगस्त 2018 में उन्हें कांग्रेस पार्टी का कोषाध्याक्ष नियुक्त किया गया था। पहली बार 1977 में 26 साल की उम्र में भरूच से लोकसभा का चुनाव जीतकर अहमद पटेल संसद पहुंचे थे। हमेशा पर्दे के पीछे से राजनीति करने वाले अहमद पटेल कांग्रेस परिवार के विश्वस्त नेताओं में गिने जाते थे। वे 1993 से राज्यसभा सांसद थे। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा सहित राज्य के कई नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। देवेगौड़ा ने ट्वीट किया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन की खबर सुन काफी स्तब्ध और दुखी हूं। हमारे देश और कांग्रेस को यह एक बड़ी क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। वहीं मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शोक संदेश में कहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अहमद पटेल जी के निधन से काफी दुखी हूं। उनके परिवार, समर्थकों को मेरी संवेदनाएं हैं. दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि, ओम शांति।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख—

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा, कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निधन की सूचना से व्यथित हूं। वह एक दक्ष सांसद थे जिनके पास रणनीतिक कौशल के साथ-साथ जन नेता का आकर्षण था। उनका सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व ही था जिसकी वजह से हर राजनीतिक दल में उनके मित्र थे। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमद पटेल के निधन पर ट्वीट किया है और उनके बेटे फैजल पटेल से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा है, अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल समाज की सेवा में बिताए। अपने तेज दिमाग के लिए जाने जाने वाले अहमद पटेल को कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी। उनके बेटे फैजल से बात की है और संवेदना व्यक्त की। अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले।

Related posts

गुरु पूर्णिमा 2021 : कल मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा, जानें इस पर्व का खास़ महत्व

Rahul

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उच्च-स्तरीय बैठक, प्रदेश सरकार ने यह किया तय

Shubham Gupta

Netflix ग्राहको के लिए एक बार फिर हुआ फ्री, जानें कब तक कर सकते हैं यूज

Aman Sharma