Breaking News featured दुनिया

दाउद इब्राहिम समेत पाकिस्तान के 139 आतंकवादी संयुक्त राष्ट्र संघ की आतंकी सूची में शामिल

dawood ibrahim 2fb08c22 d256 11e7 ac2e 6fc61cbabe91 दाउद इब्राहिम समेत पाकिस्तान के 139 आतंकवादी संयुक्त राष्ट्र संघ की आतंकी सूची में शामिल

अमेरिका के बाद अब संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी पाकिस्तान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने आतंकियों की एक सूची जारी की है जिसमें पाकिस्तान के 139 आतंकवादी या आतंकी संगठन शामिल हैं। इस सूची में मुंबई में वर्षों पहले हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाके के आरोपी और अपराध की दुनिया के डॉन दाउद इब्राहिम का भी नाम है।

 

dawood ibrahim 2fb08c22 d256 11e7 ac2e 6fc61cbabe91 दाउद इब्राहिम समेत पाकिस्तान के 139 आतंकवादी संयुक्त राष्ट्र संघ की आतंकी सूची में शामिल

 

संयुक्त राष्ट्र की इस आतंकी सूची में अलकायद, लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा का भी नाम है। इस आतंकी सूची के जारी होने से भारत के दावों को बल मिला है। दरअसल, भारत पाकिस्तान के जिन संगठनों को आतंक फैलाने के लिए दोषी मानता रहा है वे इस सूची में शामिल हैं।

 

विदित हो कि इससे पहले अमेरिका ने जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के राजनीतिक मोर्चा मिल्ली मुस्लिम लीग को आतंकी संगठन घोषित किया था और अब संयुक्त राष्ट्र ने बची कुची कसर भी पूरी कर दी है।

 

अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र की कार्रवाई के बाद पूरी दुनिया में पाकिस्तान बेनकाब हो गया है। वह मुंबई धमाके के आरोपी दाउद इब्राहिम को लेकर हमेशा झूठ का सहारा लेता रहा है। भारत दाउद के पाकिस्तान में होने की बात कहता रहा है, लेकिन कार्रवाई करने से बचने के लिए पाकिस्तान पड़ोसी देश की दलील मानने से इनकार करता रहा है। विदित हो कि दाउद साल 1995 से ही फरार है।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर उप-राष्ट्रपति दिव्यांग व्यक्तियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार देंगे

mahesh yadav

दशहरे के दिन करें ये सरल और अचूक उपाय, साल भर बरसेगा धन

Hemant Jaiman

मनाली की खूबसूरत वादियां लोगों को खींचती है अपनी ओर

mohini kushwaha