बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अपने पति विराट कोहली के साथ इस वक्त दुबई में हैं। दोनों अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपने पलों को साझा करते रहते हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई में अपने जीवन के बेहतरीन पलो को तस्वीरों के साथ साझा किया हैं।
दुबई से अनुष्का ने शेयर की ऐक्टिविटीज
अनुष्का शर्मा ने वीडियो साझा किया हैं। जिसमे फ्रेंचफ्राइज और डिप नजर आ रहे हैं। रीसेंटली उन्होंने मोनोकिनी में खूबसूरत तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उनकी यह तस्वीर चर्चा में थी। इससे पहले भी वह समुद्र के किनारे की एक प्यारी तस्वीर को साझा कर चुकी हैं।
जनवरी में आएगा नन्हा मेहमान
बता दें कि विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर खूबूसरत तस्वीर को शेयर करते हुए बीते 27 अगस्त को पैरंट्स बनने की खुशखबरी दी थी। तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा गया था कि उनके घर नन्हा मेहमान जनवरी 2021 तक आ जाएगा।
फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं अनुष्का
अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट पर बात करें तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ भी थीं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था और यह 2018 में रिलीज हुई थी।