Breaking News featured देश मनोरंजन

विराट और अनुष्का के घर आएगा नया मेहमान, ट्वीट कर दी जानकारी

विराट और अनुष्का

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर एक जानकारी साझा की है। विराट कोहली ने ट्वीटर पर एक तस्वीर साझा की है जिसमे विराट और अनुष्का साथ नजर आ रहे है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि जनवरी 2021 में हम तीन होंगे। उनके फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। इस खबर के साथ ही उनके फैंस में एक ख़ुशी की लहार दौड़ पड़ी है।

विराट और अनुष्का के घर आएगा नया मेहमान

विराट के इस ट्वीट से साफ हो गया है कि अभिनेत्री अनुष्का और विराट के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। कोहली ने इसको लेकर तारीख का भी एलान कर दिया है। इसके मुताबिक जनवरी में विराट और अनुष्का के घर एक नया मेहमान आएगा।

आईपीएल के लिए यूएई में है विराट

बता दें कि विराट सितम्बर में शुरू होने वाले आईपीएल के लिए यूएई में है। विराट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं और 19 सितंबर से शुरू हो रहे 13वें सीजन के लिए टीम के साथ यूएई में है।

फैंस टि्वटर पर दें रहे बधाईयां

विराट के जरिये इस खबर को साझा करते ही फैंस ने टि्वटर पर दोनों को ढेरों बधाई देनी शुरू कर दी है। बता दें कि अनुष्का और विराट की शादी 11 नवंबर 2017 में हुई थी। इससे पहले दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

अनुष्का ने बेहतर इंसान बनने में की मदद- विराट

विराट बेबाकी के साथ कई मौकों पर कह चुके हैं कि अनुष्का ने उन्हें एक बेहतर इंसान बना बनने में मदद की है। उन्होंने हाल ही में मयंक अग्रवाल के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे जीवन का एक नया नजरिया दिखाने का श्रेय मैं अनुष्का को देता हूं। इस बात के लिए उन्होंने अनुष्का का शुक्रिया भी किया उन्होंने कहा कि वह मेरी एक अच्छ जीवनसाथी है क्योंकि आप एक-दूसरे से काफी कुछ सीखते हैं। मैं पहले बहुत अकेला रहना पसंद करता था। लेकिन फिर आप देखते हैं कि आपके जीवनसाथी का जिंदगी के लिए कुछ अलग ही नजरिया है तो आप पर भी उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं।

Related posts

देश में लिंगानुपात में भारी गिरावट, देश के 17 राज्यों में कम हुई लड़कियों की संख्या

Vijay Shrer

देश का अति आधुनिक संस्थान ‘सीपेट’ उत्तराखंड में खुलेगा

mahesh yadav

फतेहपुर: एंबुलेंस कर्मचारियों की भर्ती में उमड़ी भीड़, जाम में फंसी एंबुलेंस

Shailendra Singh