Breaking News featured भारत खबर विशेष वीडियो

अरे ये सांड छोटे ट्रक के पीछे क्यों पड़ा है? वजह जानकर दंग रह गये लोग

  • अध्यात्म डेस्क || भारत खबर

कहते हैं कि जानवर इंसानों से ज्यादा सेंसिटिव और समझदार होते हैं। कई सारे जानवरों की कहानियां आपने सुनी होंगी, देखी होंगी, लेकिन आज जो कहानी आपको बताने जा रहे हैं वह दिलों को छू गई। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांड है जो बार-बार छोटे हाथी या छोटे ट्रक पर लदी हुई एक गाय के चक्कर लगा रहा है।

इसके चक्कर लगाने के पीछे की वजह जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल बार-बार गाय के चक्कर लगाना यह बता रहा है कि जानवरों में इंसानों की तरह प्रेम को व्यक्त करने की कला भले ही ना हो लेकिन वह भी प्रेम करते हैं।

बताया जा रहा है कि जिस जगह कि ये गाय है उसके मालिक ने इसे बेच दिया। खरीदार ने छोटे हाथी में इसे लाद लिया और गंतव्य की ओर चल दिया। लेकिन इस सांड को यह नागवार गुजरा। बार-बार यह सांड उस छोटे हाथी के चक्कर काटने लगा मानो चालक से गुहार लगा रहा हो किस गाय को नीचे उतार दो।

सांड के बार-बार इस तरह से छोटे हाथी का चक्कर लगाता देख कई लोगों ने यह कहा कि गाय को यहीं छोड़ दो और अंततः खरीदार को गाय वहीं छोड़कर जाना पड़ा। बाद में यह दोनों गाय और सांड एक साथ रहने लगे। यह छोटी सी घटना यह बताती है कि जानवर किस तरह से प्रेम करते हैं और जिसे वह प्रेम करते हैं उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

Related posts

अखिलेश यादव ने ममता को जिताने की अपील की , सरकार पर बोला हमला

sushil kumar

यूपी और दिल्ली में एनआईए ने 16 जगहों पर की छापेमारी, 5 लोग गिरफ्तार

Ankit Tripathi

7वीं मंजिल से गिरी 16 साल की लड़की, कैमरे में कैद हुई दर्दनाक मौत की तस्वीर

Pradeep sharma