Breaking News featured भारत खबर विशेष वीडियो

अरे ये सांड छोटे ट्रक के पीछे क्यों पड़ा है? वजह जानकर दंग रह गये लोग

  • अध्यात्म डेस्क || भारत खबर

कहते हैं कि जानवर इंसानों से ज्यादा सेंसिटिव और समझदार होते हैं। कई सारे जानवरों की कहानियां आपने सुनी होंगी, देखी होंगी, लेकिन आज जो कहानी आपको बताने जा रहे हैं वह दिलों को छू गई। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांड है जो बार-बार छोटे हाथी या छोटे ट्रक पर लदी हुई एक गाय के चक्कर लगा रहा है।

इसके चक्कर लगाने के पीछे की वजह जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल बार-बार गाय के चक्कर लगाना यह बता रहा है कि जानवरों में इंसानों की तरह प्रेम को व्यक्त करने की कला भले ही ना हो लेकिन वह भी प्रेम करते हैं।

बताया जा रहा है कि जिस जगह कि ये गाय है उसके मालिक ने इसे बेच दिया। खरीदार ने छोटे हाथी में इसे लाद लिया और गंतव्य की ओर चल दिया। लेकिन इस सांड को यह नागवार गुजरा। बार-बार यह सांड उस छोटे हाथी के चक्कर काटने लगा मानो चालक से गुहार लगा रहा हो किस गाय को नीचे उतार दो।

सांड के बार-बार इस तरह से छोटे हाथी का चक्कर लगाता देख कई लोगों ने यह कहा कि गाय को यहीं छोड़ दो और अंततः खरीदार को गाय वहीं छोड़कर जाना पड़ा। बाद में यह दोनों गाय और सांड एक साथ रहने लगे। यह छोटी सी घटना यह बताती है कि जानवर किस तरह से प्रेम करते हैं और जिसे वह प्रेम करते हैं उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

Related posts

राहुल गांधी: गुजरात सरकार का रिमोट कंट्रोल केंद्र के हाथों में है, विकास को क्या हुआ ?

Pradeep sharma

अगर अमेरिका ने हम पर प्रतिबंध लगाया तो उसके सैन्य ठिकानों को कर देंगे तबाह : ईरान

Breaking News

ये हैं अनोखी मस्जिद यहां इशारों में पढ़ा जाएगा नमाज

Srishti vishwakarma