Breaking News featured दुनिया भारत खबर विशेष

मास्को पहुंचे राजनाथ, अधिकारियों से हाथ नहीं मिलाया जानें वजह

rajnath singh masco मास्को पहुंचे राजनाथ, अधिकारियों से हाथ नहीं मिलाया जानें वजह

एजेंसी, मॉस्को। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के लिए रोज पहुंचे हैं रक्षा मंत्रालय ने ट्विटर हैंडल पर एक उनका वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रूसी अधिकारियों से हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़कर पारंपरिक नमस्ते करते नजर आ रहे हैं।

अपने एक ट्वीट में रक्षामंत्री ने कहा कि, ‘शाम मॉस्को पहुंचा और कल अपने रूसी समकक्ष जनरल सर्गेई शॉयगू के साथ द्विपक्षीय बैठक को लेकर उत्साहित हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें मॉस्को एयरपोर्ट पर उनका स्वागत देखा सकता है। यहां पर उन्हें लेने मेजर जनरल बुख्तीव यूरी निकोलाइविच लेने आए थे।

अधिकारियों से नहीं मिलाया हाथ, किया नमस्ते

रूस में भारत के राजदूत डीबी वेंकटेश वर्मा के साथ रक्षामंत्री मास्क पहने हुये नजर आये। दिलचस्प बात यह रही कि जब रूसी आर्मी के अधिकारी ने उन्हें सैल्यूट करके हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया तो रक्षामंत्री ने अपने हाथ जोड़ लिए और फिर उन्हें नमस्ते किया।

यह बैठक तब हो रही है जब पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच गंभीर सीमा विवाद चल रहा है। संभावना है कि इस मीटिंग में चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंझ्हे और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज़ खट्टक भी हिस्सा लेने वाले हैं।

बता दें कि रक्षामंत्री यहां पर SCO यानी शंघाई सहयोग संगठन की अहम मीटिंग में हिस्सा ले रहे हैं और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर अपने रूसी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करने वाले हैं। इस संगठन में आठ देश- भारत, रूस, कज़ाखस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, पाकिस्तान, रूस, तजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान शामिल हैं। संभावना है कि इस मीटिंग में आठों देशों के रक्षा मंत्री क्षेत्रीय आतंकवाद कट्टरवाद से सुरक्षा मुद्दों और इनके खिलाफ संयुक्त लड़ाई पर चर्चा कर सकते हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ में 71.93 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया

Rani Naqvi

सुरैश बोले धोनी से विवाद नहीं है, कोरोना के चलते IPL से हो रहा दूर

Trinath Mishra

गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी पद से हटाए गए बीएन सिंह, सुहास एलवाई बनाए गए नोएडा के नए डीएम

Rani Naqvi