featured देश

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान में भी लहराया तिरंगा लगे भगवान राम के जयकारें..

tringa 1 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान में भी लहराया तिरंगा लगे भगवान राम के जयकारें..

आज पूरा देश 74 वें स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मना रहा है। हर तरह खुशी और जश्न का माहौल है। तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में भी भारत की आजादी का जश्न मनाया गया। जी हां आप सही पढ़ रह हैं। पाकिस्तान में भारतीय हैकर्स ने एक साइट को हैक कर दिया और भारत माता के जयकारों के साथ भगवान राम के जयकारे लगाये गये।

india vs pakistan स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान में भी लहराया तिरंगा लगे भगवान राम के जयकारें..
पाकिस्तान की फातिमा जिन्नाह महिला विश्वविद्यालय समेत दूसरी साइट्स पर भारत का तिरंगा झंडा लहरा रहा है। यहां तक कि भगवान की राम की तस्वीर के साथ राम मंदिर निर्माण की बात भी दिखाई दे रही है।पाकिस्तान की वेबसाइट peterco.com.pk को हैक कर लिया गया है। इसके होमपेज पर यह हरकत ‘इंडियन साइबर ट्रूप’ की बताई गई है। पेज पर सबसे ऊपर तिरंगे के साथ ‘सत्यमेव जयते’ भी लिखा है। उसके नीचे भारत का तिरंगा झंडा लेकर दौड़ते बच्चों की तस्वीर है और फिर ‘स्वतंत्रता दिवस की बधाई’ भी दी गई है।
इस पेज पर भगवान राम की बड़ी सी तस्वीर दिख रही है और नीचे लाहौर और कराची में भी राम मंदिर बनाने की बात लिखी है। इसके नीचे देश के लिए शहीद होने वालों को सलाम किया गया है।

https://www.bharatkhabar.com/74th-independence-day-2020-on-flag-hosting/
पाकिस्तान को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई वहां हड़कंप मच गया। फिलहाल पाकिस्तान में इस मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा की ‘फिल्म पॉलिसी’ का शुभारंभ किया

mahesh yadav

निर्भया की मां ने राहुल का जताया आभार, ‘उनकी मदद से बेटा बना पायलट’

Pradeep sharma

दुनिया का सबसे अमीर मंदिर तिरुपति बाला जी का भंडार हुआ खाली, जानिए कहां गये पैसे?

Mamta Gautam