featured दुनिया

अमेरिका ने चीन को घेरा, अब क्या करेगा चीन?

chaina 3 अमेरिका ने चीन को घेरा, अब क्या करेगा चीन?

पूरी दुनिया में जीत हासिल करने के लिए जोड़ तोड़ की नीति अपना रहा चीन अमेरिका के हाथों बुरी तरह से घिर चुका है। जिसके बाद वो बौखला गया है। अमेरिका काफी समय से चीन को झटका दे रहा है। यही कारण है कि, अमेरिका ने चीन को अपने देश में बैन किया हुआ है और लगातार दबाब बना रहा है।

trump 2 1 अमेरिका ने चीन को घेरा, अब क्या करेगा चीन?
अमेरिका ने चीन की बढ़ती दादागिरी पर रोक लगाने के लिए चौतरफा घेराबंदी शुरू कर दी है। चीन के करीब स्थित गुआम नेवल बेस पर अमेरिका ने लंबी दूरी तक परमाणु हमला करने में सक्षम स्ट्रेटजिक बॉम्बर प्लेन B-1B को तैनात कर दिया है। यह फाइटर प्लेन लगातार दक्षिण चाइना सी के ऊपर उड़ान भरकर चीन को चिढ़ा रहा है।

B-1B बॉम्बर को अमेरिकी कंपनी बोइंग ने बनाया है। अमेरिकी नेवी और एयरफोर्स इसके 100 यूनिट्स को ऑपरेट करती है, जिसमें से कुछ एशिया, और यूरोप में भी तैनात हैं। ये जहाज परमाणु हमला करने में सक्षम हैं। यह बॉम्बर एक बार में 34,019 किलोग्राम वजन तक के बमों को लेकर जा सकता है। इसने सीरिया, लीबिया, अफगानिस्तान और ईराक युद्ध में अपनी बमबारी से दुश्मनों के पांव उखाड़ दिए थे। यह एक ही उड़ान में दुनिया के किसी भी कोने तक जाने और बमबारी कर वापस आने में सक्षम है।

https://www.bharatkhabar.com/russia-covid-19-vaccine-will-impact-saftey/
अमेरिका के इस कदम से चीन सहम गया है। इसके साथ ही चीन ने अमेरिका को रोकने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन अमेरिका के सामने फिलहाल चीन कमजोर है। इतना सबकुछ होने के बाद भी चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

Related posts

मजदूरों की मदद पर सोनू सूद को लेकर अजय देवगन ने कही ये बात

Rani Naqvi

बीएचयू के छात्र अब नीता अंबानी से पढ़ेंगे महिला अध्ययन का पाठ

Aditya Mishra

वाजपेई ने दिखाई थी विश्व को भारत की ‘अटल’ ताकत,

mahesh yadav