featured मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती के मोबाईल और लैपटॉप से खुलेगा सुशांत सिंह की मौत का राज..

riya chakerberty 1 रिया चक्रवर्ती के मोबाईल और लैपटॉप से खुलेगा सुशांत सिंह की मौत का राज..

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती बुरी तरह से फंस गई हैं। सुशांत के घरवालों ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सुशांत की मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को ठहराया है। इसके साथ ही कई गंभईर आरोप लगाये हैं। यही कारण है कि, सुशांत के केस की सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं। इस बीच रिया चक्रवर्ती और उनके पूरे परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया और रिया का फोन और लैपटॉप ईडी ने जब्त कर लिया है।

सुशांत मामलें

बताया जा रहा है कि ईडी रिया को रिया के मोबाइल फोन और लैपटॉप से कुछ अहम जानकारियां मिल सकती हैं। लंबी पूछताछ के बाद मंगलवार 11 अगस्त को ईडी ने रिया के 2 मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। रिया के लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवासेज को भी जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही यह भी खबर है कि ईडी ने रिया के भाई शौविक और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के मोबाइल फोनों को भी जब्त कर लिया गया है। इससे पहले ईडी को जांच में पता चला था कि रिया ने अपने एक दूसरे फोन नंबर के बारे में जानकारी नहीं दी थी जिसके बाद ईडी ने यह कदम उठाया है।

https://www.bharatkhabar.com/sachin-pilot-returns-to-congress-know-how-it-became/
इसके साथ ही खबर है कि, रिया और उनका परिवार जांच में मदद नहीं कर रहा है। ईडी को कई सारे सवालों के सही जवाब नहीं मिल सके हैं। जिसकी वजह से रिया इस मामले में और भी ज्यादा फआंस सकती हैं।

Related posts

Mumbai Drug Case: NCB ने अनन्या पांडे के घर मारा छापा, ये सामान किया जब्त

Rahul

दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता शहर है भारत, पहले स्थान का नाम तो सोचा भी नहीं होगा

Vijay Shrer

गैंगस्टर विकास दुबे के भाई ने किया सरेंडर, घोषित था इतना इनाम

Shagun Kochhar