featured देश

चीन के दो ऐप्स पर लगा बैन , भारत सरकार ने उठाया बड़ा काम..

chaina 1 2 चीन के दो ऐप्स पर लगा बैन , भारत सरकार ने उठाया बड़ा काम..

सीमा पर भारत और चीन के बीच लगातार विवाद बढ़ता है जा रहा है। हालातों को देखते हुए सीमा पर दोनों तरफ से ही बड़ी संख्या में सेना को तैनात किया गया है। हालाकि मामले को सुलझाने के लिए बातचीत का सहया लिया जा रहा है। लेकिन इसका कोई खास असर होते हुए नहीं दिख रहा है। चीन की इसी मनमानी को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ दिनों पहले 59 ऐप्स पर बैन लगाया था। अब एक बार फिर से 2 ऐप बैन कर दिये हैं।

india vs chaina चीन के दो ऐप्स पर लगा बैन , भारत सरकार ने उठाया बड़ा काम..
सरकार ने विबो और बायडू सर्च को बैन कर दिया है। बायडू सर्च चीन का अपना सर्च इंजन है जो काफी हद तक गूगल की तरह काम करता है। वहीं, वीबो को चीन का ट्विटर कहा जाता है। बैन के बाद अब ये दोनों ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से भी हटा दिए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो ये दोनों उन्हीं 47 ऐप्स में शामिल हैं, जिन्हें सरकार ने 27 जुलाई को बैन किया था।वीबो को चीन की सीना कॉर्पोरेशन में साल 2009 में लॉन्च किया था। दुनियाभर में वीबो के 50 करोड़ यूजर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीबो के एक स्टार यूजर में से एक थे। मोदी ने चीन के इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर साल 2015 में अपनी चीन यात्रा से पहले अकाउंट बनाया था। मोदी ने वीबो पर अपने सबसे पहले पोस्ट में वीबो के जरिए चीनी लोगों से कनेक्ट होने की बात कही थी।

https://www.bharatkhabar.com/voices-of-protest-in-jk-remain-silent/
भारत सरकार ने इन दोनों ची चाइनीज ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया है। ये चीन के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। आपको बता दें चीन की मनमानियों को देखते हुए दुनिया के कई देश चीन के ऐप्स को बैन कर रहे हैं। जिसकी वजह से चीन बुरी तरह से बौखलाया हुआ है।

Related posts

उत्तराखंड: एमडीडीए में एकल खिड़की प्रणाली की शुरुआत, अधिकारियों को तयसमय सीमा में निपटानी होगी फाइल

Breaking News

अगर सुब्रत रॉय ने नहीं किया ये काम तो जाना पड़ेगा जेल !

kumari ashu

शैलजा हत्याकांड का आरोपी फर्जी फेसबुक प्रोफाइल के जरिए फंसाता था लड़कियों को,अपने को बताता था बिजनेसमैन

mahesh yadav